सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2025: Rohit Sharma has chance to leave behind Shahid Afridi, most sixes in ODI

Champions Trophy: रोहित के पास होगा शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ने का मौका, 21 छक्के लगाते ही बना देंगे रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Jan 2025 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहित के नाम अब तक वनडे में 331 छक्के हैं। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।

Champions Trophy 2025: Rohit Sharma has chance to leave behind Shahid Afridi, most sixes in ODI
रोहित के पास अफरीदी को पीछे छोड़ने का मौका है - फोटो : PTI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए छह देशों ने अपनी-अपनी टीमों का एलान कर दिया है। अब तक बस भारत और पाकिस्तान ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। बीसीसीआई 19 जनवरी तक भारतीय टीम का एलान कर सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा का कप्तान बनना तय माना जा रहा है। उनकी अगुआई में भारतीय टीम एक और आईसीसी खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी। सीमित ओवर के क्रिकेट में रोहित ने अब तक अच्छी कप्तानी की है। उन्होंने इस दौरान खूब रन भी बनाए हैं। अब चैंपियंस ट्रॉफी में भी उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रोहित अगर टूर्नामेंट में 21 छक्के लगाते हैं तो वह पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे।
loader
Trending Videos

रोहित और गेल दूसरे स्थान पर
दरअसल, रोहित के नाम अब तक वनडे में 331 छक्के हैं। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम भी 331 छक्के हैं। उनसे आगे अफरीदी हैं। पाकिस्तान के इस पूर्व खिलाड़ी ने वनडे में 351 छक्के लगाए थे। भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो कम से कम पांच मैच खेलेगा। रोहित के पास 21 छक्कों के आंकड़े को छूने के लिए पांच मैच होंगे। ऐसे में वह अफरीदी को पीछे छोड़ सकते हैं। 
 
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी पारी रन छक्के
शाहिद अफरीदी 369 8064 351
क्रिस गेल 294 10480 331
रोहित शर्मा 257 10866 331
सनथ जयसूर्या 433 13430 270
एमएस धोनी 297 10773 229
इयोन मॉर्गन 230 7701 220
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित और विराट ने वनडे में बनाए खूब रन
साल 2013 से अब तक वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में रोहित दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे बस विराट कोहली हैं। विराट ने साल 2013 से लेकर अब तक 195 पारियों में 61.47 की औसत से 10,020 रन बनाए हैं। इनमें 37 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, रोहित ने इस दौरान 176 पारियों में 56.97 की औसत से 8888 रन बनाए हैं। इनमें 29 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, रोहित का मौजूदा फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। वह फिलहाल रन बनाने के लिए जूझते दिख रहे हैं। हालांकि, ऐसा सिर्फ टेस्ट में दिखा है। वनडे एक अलग प्रारूप है और रोहित को खूब भाता भी है। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी उनकी वापसी का जरिया बन सकता है।

साल 2013 से वनडे में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन औसत शतक अर्धशतक
विराट कोहली 195 10,020 61.47 37 51
रोहित शर्मा 176 8,888 56.97 29 45
क्विंटन डिकॉक 155 6,770 45.74 21 30
शिखर धवन 159 6,724 45.12 17 38
जो रूट 160 6,522 47.60 16 39

रोहित का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा
रोहित साल 2023 से अब तक यानी पिछले दो साल में भारत के सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 29 पारियों में 52.29 की औसत और 119.35 के स्ट्राइक रेट से 1412 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। रन के मामले में उनसे ऊपर शुभमन गिल और विराट कोहली हैं। कोहली ने साल 2023 से अब तक 27 पारियों में 65.22 की औसत और 98.42 के स्ट्राइक रेट से 1435 रन और गिल ने 32 पारियों में 58.60 की औसत और 102.88 के स्ट्राइक रेट से 1641 रन बनाए हैं। गिल ने पांच शतक और नौ अर्धशतक, जबकि कोहली ने छह शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।
 
साल 2023 से वनडे में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन औसत स्ट्राइक
रेट
100 50 छक्के
शुभमन गिल 32 1641 58.60 102.88 5 9 41
विराट कोहली 27 1435 65.22 98.42 6 8 24
रोहित शर्मा 29 1412 52.29 119.35 2 11 75
केएल राहुल 26 1091 60.61 87.07 2 7 18
श्रेयस अय्यर 22 884 46.52 111.75 3 4 32
ईशान किशन 15 456 35.07 93.63 0 4 13

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शेड्यूल
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ ग्रुप-ए में है। भारतीय टीम को अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। इसके बाद टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी। वहीं, दो मार्च को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। सेमीफाइनल के मुकाबले चार और पांच मार्च को खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल मुकाबला नौ मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed