चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 को देखते हुए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी। सीएसके की जर्सी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसका कैमोफ्लेज भी जोड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। सीएसके ने तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है।
सीएसके का भारतीय सेना को सलाम: धोनी ने जारी की नई जर्सी, आईपीएल में अलग अंदाज में उतरेगी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को सीएसके की नई जर्सी लॉन्च की। धोनी द्वारा जारी की गई नई जर्सी के वीडियों चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। सीएसके की नई जर्सी में पीले रंग के अलावा भारतीय सेना का कैमोफ्लेज भी जोड़ा गया है। जर्सी के कंधों पर सेना के कैमोफ्लेज को जगह मिली है।
Thala Dharisanam! #WearOnWhistleOn with the all new #Yellove! #WhistlePodu 💛🦁
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2021
🛒 - https://t.co/qS3ZqqhgGe pic.twitter.com/Gpyu27aZfL
फ्रेंचाइजी ने अपने एक बयान में कहा, सीएसके की जर्सी के कंधों पर सेना के कैमोफ्लेज का मतलब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निरंतरता और अच्छे खेल के उच्च मानक स्थापित किए हैं। जर्सी पर जो तीन स्टार हैं उनका मतलब सीएसके ने तीन बार आईपीएल खिताब जीता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल फाइनल जीता था।
ये ध्यान देने योग्य बात है कि एमएस धोनी आईपीएल के पहले संस्करण से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। मौजूदा समय में वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। साल 2019 में धोनी ने पैराशूट रेजीमेंट के साथ ट्रेनिंग की थी।