हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
25 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेन 2021: मार्च सत्र का परिणाम जारी, 13 छात्रों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2021 के मार्च सत्र का परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए के अधिकारियों ने कहा कि इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के मार्च सत्र के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें 13 परीक्षार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नर्सरी दाखिला: आज आएगी निजी स्कूलों में दाखिले के लिए दूसरी सूची, अभिभावक न करें ये गलती
निजी स्कूलों में नर्सरी की 75 फीसदी ओपन सीटों (सामान्य) पर दाखिले के लिए दूसरी सूची आज जारी होगी। इसके साथ ही स्कूल प्रतीक्षा सूची भी जारी करेंगे। स्कूलों में खाली सीटें रहने पर ही आगे स्कूल 27 मार्च को सूची जारी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Petrol Diesel Price: आज भी घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की गई है। आज डीजल 20 और पेट्रोल 21 पैसे सस्ता हुआ है। इससे देश की आम जनता को जरूर राहत पहुंचेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Corona second wave: देश में थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, इन राज्यों ने उठाए सख्त कदम
महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों की भागीदारी 77.44 फीसदी है। देश में लगातार 14वें दिन कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। देश में अबतक 3,68,457 सक्रिय मरीज हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.14 प्रतिशत है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...