सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai Super Kings Roar 2026: Mahendra Singh Dhoni felicitated Sanju Samson, Shivam Dube, and Ayush Mhatre

'माही-माही' से गूंजा चेपॉक: रोर 2026 में धोनी ने सैमसन-दुबे को किया सम्मानित, रैना-हेडन हॉल ऑफ फेम में शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Mar 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के रोर 2026 इवेंट में महेंद्र सिंह धोनी ने संजू सैमसन, शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे को सम्मानित किया, जबकि सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

Chennai Super Kings Roar 2026: Mahendra Singh Dhoni felicitated Sanju Samson, Shivam Dube, and Ayush Mhatre
रोर 2026 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में 'रोर 2026' इवेंट का भव्य आयोजन कर फैंस को पुराने सुनहरे पलों और नई उम्मीदों का शानदार संगम दिखाया। इस खास कार्यक्रम में फ्रेंचाइजी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों और मौजूदा स्क्वॉड ने एक साथ मंच साझा किया, जिससे स्टेडियम का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। 
Trending Videos

Chennai Super Kings Roar 2026: Mahendra Singh Dhoni felicitated Sanju Samson, Shivam Dube, and Ayush Mhatre
रोर 2026 - फोटो : CSK (X)
धोनी की दीवानगी
पांच बार की चैंपियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस इवेंट के केंद्र में रहे और जैसे ही उन्होंने मैदान में एंट्री की, पूरा स्टेडियम माही-माही के नारों से गूंज उठा। कई फैंस, खासकर एक महिला समर्थक, उन्हें देखकर भावुक हो गईं, जिससे धोनी के प्रति फैंस की दीवानगी एक बार फिर साफ नजर आई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Chennai Super Kings Roar 2026: Mahendra Singh Dhoni felicitated Sanju Samson, Shivam Dube, and Ayush Mhatre
रोर 2026 - फोटो : PTI
सैमसन, दुबे और म्हात्रे को धोनी ने किया सम्मानित
इस दौरान धोनी ने संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे को  सम्मानित किया। खास बात यह रही कि सैमसन इस सीजन में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे, और वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद शानदार फॉर्म में हैं। 
 
 

Chennai Super Kings Roar 2026: Mahendra Singh Dhoni felicitated Sanju Samson, Shivam Dube, and Ayush Mhatre
रोर 2026 - फोटो : PTI
रैना और हेडन हॉल ऑफ फेम में शामिल
इवेंट में सीएसके ने अपने इतिहास में पहली बार 'हॉल ऑफ फेम' की शुरुआत भी की, जिसमें सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को शामिल किया गया। चिन्ना थाला के नाम से मशहूर रैना ने 2008 से 2021 तक टीम के लिए 5529 रन बनाए और चार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे, जबकि हेडन 2010 की चैंपियन टीम में शामिल रहे और 2009 में ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रचा।
 

Chennai Super Kings Roar 2026: Mahendra Singh Dhoni felicitated Sanju Samson, Shivam Dube, and Ayush Mhatre
रोर 2026 - फोटो : PTI
दिग्गजों की मौजूदगी
इवेंट में अंबाती रायडू, माइकल हसी, मुथैया मुरलीधरन, हरभजन सिंह, लक्ष्मीपति बालाजी और ड्वेन ब्रावो सहित कई पूर्व दिग्गजों की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया। पुराने खिलाड़ियों और मौजूदा टीम के बीच मजेदार इंटरैक्शन देखने को मिला। ऋतुराज गायकवाड़ की गेंदबाजी पर माइकल हसी के शानदार शॉट्स और धोनी का विकेटकीपिंग करते हुए खिलाड़ियों के साथ मजाक करना फैंस के लिए खास आकर्षण रहा। इसके अलावा टीम ने ओपन प्रैक्टिस सेशन और फुटबॉल किक-अबाउट में हिस्सा लेकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Chennai Super Kings Roar 2026: Mahendra Singh Dhoni felicitated Sanju Samson, Shivam Dube, and Ayush Mhatre
रोर 2026 - फोटो : PTI
एआर रहमान ने बांधा समां
इवेंट का समापन संगीत के साथ हुआ, जहां एआर रहमान समेत कई कलाकारों ने परफॉर्म कर माहौल को और यादगार बना दिया। बता दें कि, आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में नए जोश के साथ वापसी करना चाहेगी। टीम 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि इसके बाद पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहम मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में रोर 2026 इवेंट ने साफ संकेत दे दिया है कि सीएसके इस बार अपने पुराने गौरव को फिर से हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed