{"_id":"69c1264e703f8af10202af4c","slug":"ipl-2026-rajasthan-royals-picked-dasun-shanaka-as-a-replacement-for-sam-curran-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: दासुन शनाका ने दिखाई पीएसएल को आंख, आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलेंगे; सैम करन चोटिल होकर बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: दासुन शनाका ने दिखाई पीएसएल को आंख, आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलेंगे; सैम करन चोटिल होकर बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल ऑलराउंडर सैम करन की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है।
नकवी और शनाका
- फोटो : Twitter/ANI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल ऑलराउंडर सैम करन की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है। बता दें कि, शनाका इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलने जा रहे थे। हालांकि, अब उन्होंने आईपीएल में खेलने का फैसला लिया है। वह राजस्थान में दो करोड़ रुपये की कीमत पर टीम में शामिल होंगे।
Trending Videos
शानदार फॉर्म में हैं शनाका
शनाका हाल ही में बेहतरीन बल्लेबाजी फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने ओमान के खिलाफ 20 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाया, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 31 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए। वे एक उपयोगी लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज और मीडियम पेस गेंदबाज हैं, जिससे टीम को संतुलन मिलेगा। शनाका इससे पहले आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। हालांकि, उस सीजन में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था।

पहले भी हुआ ऐसा बदलाव
हाल ही में एक और खिलाड़ी ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी पीएसएल टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स का रुख किया था, जहां उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया।
राजस्थान की मजबूत विदेशी खिलाड़ी सूची
राजस्थान रॉयल्स के पास पहले से ही मजबूत विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनमें शिमरॉन हेटमायर, जॉफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी।