सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab Kings head coach Ricky Ponting set the tone for Upcoming IPL season with a clear message to players

IPL 2026: पंजाब किंग्स के मुख्य कोच पोंटिंग ने खिलाड़ियों को क्या दिया संदेश? आईपीएल की तैयारी पर कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 23 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने सत्र की शुरुआत से पहले खिलाड़ियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वह सीजन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहें।

Punjab Kings head coach Ricky Ponting set the tone for Upcoming IPL season with a clear message to players
रिकी पोंटिंग - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने आईपीएल 2026 के लिए अपने खिलाड़ियों को एक स्पष्ट संदेश दिया है। पोंटिंग ने कहा है कि गलतियां स्वीकार करें, लेकिन अपनी प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध रहें। पोंटिंग ने प्रकिया का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों से आगामी सीजन के लिए तैयार रहने की अपील की। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स 2014 के बाद पहली बार पिछले सीजन आईपीएल का फाइनल खेली थी। फाइनल में पंजाब को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब अब तक आईपीएल नहीं जीत सकी है। आईपीएल 2026 में टीम का लक्ष्य अपना पहला खिताब जीतना है।
Trending Videos

मानसिक रूप से तैयार रहने पर दिया जोर
अभ्यास सत्र से पहले पोटिंग ने कहा, मेरी तरफ से यह बात छोटी और सीधी होगी। यहां वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। फिर से इतने सारे जाने-पहचाने चेहरे देखकर बहुत खुशी हो रही है। हमने कुछ बदलाव किए हैं। नए खिलाड़ियों का भी हम स्वागत करते हैं। अभ्यास सत्र 31 तारीख को होने वाले पहले मैच के लिए खुद को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार करने के बारे में है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सीजन के बारे में पोंटिंग ने कहा, मैं चाहता हूं कि आप पीछे मुड़कर सोचें और याद करें कि पिछले साल आपने इस टीम में ऐसा क्या योगदान दिया था, जिसने हमें एक अच्छी टीम बनाया था। पिछले साल मैंने हर दिन जिस एक बात पर जोर दिया था, वह यह थी कि हम शुरू से अंत तक एक अच्छी टीम थे। गलतियां होती हैं। हम सभी गलतियां करते हैं। यह ठीक है। इस सफर में मुझसे भी गलतियां होंगी, आप सभी से भी गलतियां होंगी। आप कैच छोड़ेंगे, आप खराब शॉट खेलेंगे, आप खराब ओवर डालेंगे। लेकिन जब तक आप अपनी जानकारी और अपनी गेम प्लान पर टिके रहते हैं और ऐसा करते हुए अगर आपसे कोई गलती हो जाती है तो मेरी नजर में वह गलती नहीं है। वह तो बस खेल का एक हिस्सा है खेल में ऐसा होता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed