सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Jitesh Sharma says Vaibhav Sooryavanshi is not professional off the field

IPL 2026: 'वो पेशेवर नहीं है', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए जितेश शर्मा? चौंकाने वाली वजह भी बताई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 23 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि वह मैदान पर तो प्रोफेशनल हैं, लेकिन मैदान के बाहर अभी भी एक सामान्य किशोर की तरह व्यवहार करते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वैभव को रात में आइसक्रीम खाने से रोकना पड़ता है, जो उनकी उम्र के हिसाब से बिल्कुल स्वाभाविक है।

IPL 2026: Jitesh Sharma says Vaibhav Sooryavanshi is not professional off the field
वैभव-जितेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इससे पहले क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर जितेश शर्मा ने खुलकर बात की है। एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि यह युवा खिलाड़ी मैदान पर तो प्रोफेशनल है, लेकिन मैदान के बाहर अब भी एक आम किशोर की तरह व्यवहार करता है।
Trending Videos

क्या बोले जितेश?
जितेश शर्मा ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। डिविलियर्स के साथ एक पॉडकास्ट में जितेश ने कहा, 'वो प्रोफेशनल नहीं है, ये मैं बता सकता हूं। सब लोग उसे प्रोफेशनल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो पूरी तरह प्रोफेशनल बनेगा।' हालांकि, उन्होंने तुरंत साफ किया कि यह बात सिर्फ मैदान के बाहर के व्यवहार को लेकर है। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैदान पर वो पूरी तरह प्रोफेशनल है, लेकिन बाहर नहीं। मैं उसे रात में आइसक्रीम खाने से रोकने की कोशिश करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ खेल चुके हैं दोनों
जितेश और वैभव पहले भी साथ खेल चुके हैं। दोनों ने पिछले साल नवंबर में भारत ए के लिए राइजिंग स्टार्स कप में एक साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। वहीं से जितेश को इस युवा खिलाड़ी की पर्सनैलिटी को करीब से समझने का मौका मिला।

आईपीएल में होंगे आमने-सामने
आगामी आईपीएल सत्र में दोनों खिलाड़ी अलग-अलग टीमों से खेलते नजर आएंगे। वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते देखा जाएगा। वहीं, जितेश शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे।

वैभव पर बड़ी जिम्मेदारी
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीजन बेहद अहम रहने वाला है। पिछले आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनसे लगातार अच्छा करने की उम्मीद है। हाल ही में उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां फाइनल में 175 रन की धमाकेदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। इसके अलावा संजू सैमसन के टीम से अलग होने के बाद राजस्थान रॉयल्स में वैभव की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब उनसे सिर्फ रन बनाने ही नहीं, बल्कि टीम को संभालने की भी उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed