{"_id":"69c3b205e3eed3a1b0061cf9","slug":"gautam-gambhir-enjoys-family-time-in-singapore-after-t20-wc-glory-see-pics-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gautam Gambhir: परिवार के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मना रहे कोच गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Gautam Gambhir: परिवार के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मना रहे कोच गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर इन दिनों परिवार के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मना रहे हैं। बुधवार को दिग्गज खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं।
परिवार के साथ समय बिता रहे गंभीर
- फोटो : Gautam Gambhir (instagram)
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह अपनी पत्नी नताशा और दोनों बेटियों के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। बुधवार को दिग्गज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं। बता दें कि, हाल ही में टीम इंडिया ने कोच गंभीर के मार्गदर्शन में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर ने हासिल की खास उपलब्धि
अपनी कोचिंग में भारत को विश्व कप विजेता बनाने से पहले गौतम गंभीर बतौर खिलाड़ी भारत को टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 का खिताब दिला चुके थे। अब वह खिलाड़ी और कोच, दोनों ही भूमिकाओं में इस टूर्नामेंट को जीतकर अपने करियर में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं।
गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बतौर कप्तान दो बार खिताब दिला चुके हैं। उन्होंने साल 2012 और 2014 में कोच के तौर पर यह टाइटल जीता था। इसके बाद मेटॉर के तौर पर उन्होंने साल 2024 में केकेआर को आईपीएल का खिताब जिताया।
भारत का अगला अभियान
भारतीय क्रिकेट टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ एक मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में हिस्सा लेगी। इस सीरीज में जून 2026 में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद टीम दो टी20 मुकाबलों के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। इसके बाद भारत इंग्लैंड का दौरा करेगा, जहां टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज और उसके बाद तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी।