{"_id":"69c14878c11b36692f029307","slug":"kris-srikant-questioned-the-appointment-of-riyan-parag-as-rajasthan-captain-was-surprised-by-the-decision-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: रियान को राजस्थान की कमान मिलने पर हैरान श्रीकांत, टीम प्रबंधन के फैसले पर क्यों खड़े किए सवाल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: रियान को राजस्थान की कमान मिलने पर हैरान श्रीकांत, टीम प्रबंधन के फैसले पर क्यों खड़े किए सवाल?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को कप्तान बनाने का फैसला किया था। लेकिन अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी कृष्णमचारी श्रीकांत ने टीम प्रबंधन के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।
रियान पराग और संगकारा
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स द्वारा रियान पराग को कप्तान बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। श्रीकांत ने कहा कि राजस्थान में पराग के साथ राजा जैसा बर्ताव होता है। संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में ट्रेड होने के बाद पराग को रॉयल्स का कप्तान घोषित किया गया था। इस ट्रेड में पिछले दिसंबर में हुए मिनी-ऑक्शन से पहले रवींद्र जडेजा और सैम करन का रॉयल्स में आना भी शामिल था।
Trending Videos
श्रीकांत बोले- रियान को दी जा रही अधिक अहमियत
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, राजस्थान का रियान पराग को कप्तान बनाने का फैसला हैरानी भरा लगा, खासकर तब जब टीम में उनसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे। फ्रेंचाइजी भले ही ऐसे फैसले ले सकती है, लेकिन पराग के प्रदर्शन में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद, ऐसा लगता है कि उन्हें बहुत ज्यादा अहमियत दी जा रही है। वहां उनके साथ राजा जैसा बर्ताव होता है। पिछले साल पराग का सीजन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इससे पहले उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद उसे कप्तान बनाने की वजह हर कोई जानता है।

जडेजा-यशस्वी को नजरअंदाज करने पर की आलोचना
श्रीकांत ने यह सवाल उठाए कि यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और हाल ही में टीम में शामिल हुए जडेजा जैसे दूसरे संभावित विकल्पों को नजरअंदाज क्यों किया गया। पिछले सीजन में पराग ने 166.52 के शानदार स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए और आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने एक ही पारी में लगातार छह छक्के लगाए। उन्होंने ये उपलब्धि आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हासिल की थी।

आगामी सीजन में राजस्थान के प्रदर्शन को लेकर श्रीकांत ने कहा, यशस्वी और सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी टीम की सबसे बड़ी ताकत है। उनमें अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत है। टीम भी ठीक-ठाक है और इसमें बड़ी टीमों को हराने की क्षमता है, लेकिन इसमें चैंपियन बनने वाली टीम के लिए जरूरी निरंतरता और गहराई की कमी है। यही कारण है कि उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी पक्की नहीं है। यह चैंपियन बनने वाली टीम नहीं है।