{"_id":"685920c99f137851cf0eba97","slug":"could-have-scored-more-centuries-dropping-anil-kumble-sourav-ganguly-regrets-these-two-things-the-most-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sourav Ganguly: 'और शतक लगा सकता था, कुंबले को ड्रॉप करना...', गांगुली को इन दो बातों का है सबसे ज्यादा अफसोस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sourav Ganguly: 'और शतक लगा सकता था, कुंबले को ड्रॉप करना...', गांगुली को इन दो बातों का है सबसे ज्यादा अफसोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 23 Jun 2025 03:09 PM IST
सार
गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 शतक लगाए हैं, लेकिन उन्हें यह संख्या पसंद नहीं है। गांगुली को अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई शतक चूकने का अफसोस है।
विज्ञापन
1 of 7
अनिल कुंबले और गांगुली
- फोटो : ANI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान दो चीजों का बड़ा अफसोस है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू दौरान किया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में और शतक लगा सकते थे। साथ ही उन्होंने अनिल कुंबले को कुछ मौकों पर टीम से ड्रॉप करने को लेकर भी अफसोस जताया है।
2 of 7
सौरव गांगुली
- फोटो : PTI
गांगुली को है शतक चूकने का अफसोस
गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 शतक लगाए हैं, लेकिन उन्हें यह संख्या पसंद नहीं है। गांगुली को अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई शतक चूकने का अफसोस है। अपने समय के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज रहे गांगुली ने टेस्ट और वनडे में कुल मिलाकर 18575 रन बनाए। उन्होंने 311 वनडे और 113 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
3 of 7
सौरव गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम @souravganguly
'मैंने कई बार 80-90 रन बनाए...'
गांगुली ने यह अफसोस तब व्यक्त किया जब उनसे पूछा गया कि वह पुराने गांगुली को क्या सलाह देना चाहेंगे। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं कई बार शतक लगाने से चूक गया> मुझे और अधिक रन बनाने चाहिए थे। मैंने कई बार 90 और 80 रन बनाए।' गांगुली 30 बार 80 या 90 रन की संख्या पार करने के बाद आउट हुए। अगर वह इन पारियों को भी शतक में बदलने में सफल रहते तो उनके नाम पर 50 से अधिक शतक दर्ज होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सौरव गांगुली
- फोटो : IPL
गांगुली को अपनी पारियां देखना पसंद
गांगुली जब अकेले होते हैं तो उन्हें अपनी पुरानी पारियां देखना पसंद है। इससे उन्हें यह याद आता है कि वह और अधिक शतक बनाने के कितने करीब थे। उन्होंने कहा, 'जब मैं अकेला होता हूं तो मैं अपनी बल्लेबाजी के वीडियो देखना पसंद करता हूं। जब मेरी पत्नी घर में नहीं होती है क्योंकि सना लंदन में रहती है, तो मैं अपने मैचों का वीडियो देखता हूं। मैं यूट्यूब पर जाता हूं और पारियां देखता हूं और खुद से कहता हूं अरे फिर 70 रन पर आउट हो गया। मुझे शतक बनाना चाहिए था, लेकिन अब आप इसे बदल नहीं सकते।'
विज्ञापन
5 of 7
गांगुली और कुंबले
- फोटो : BCCI
कुंबले को ड्रॉप करने का भी गांगुली को अफसोस
गांगुली ने वनडे में 72 और टेस्ट क्रिकेट में 35 अर्धशतक लगाए। गांगुली ने दुनिया के महानतम लेग स्पिनरों में से एक अनिल कुंबले को टीम से बाहर किए जाने पर भी अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि एक कप्तान के तौर पर कभी-कभी मुश्किल फैसले लेना जरूरी हो जाता है। आपको किसी खिलाड़ी को बाहर करके उस खिलाड़ी को शामिल करना पड़ता है जो आपको लगता है कि परिस्थितियों या टीम की जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर है। गांगुली ने कहा, 'अनिल कुंबले को कुछ बार मौका नहीं मिला, क्योंकि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी थे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।