सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Canada response over ICC's decision to suspend its membership know details and matter

ICC: आईसीसी के निलंबन पर क्रिकेट कनाडा की आई प्रतिक्रिया, सुधारात्मक कदम उठाने पर दिया जोर; जानें क्या कहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Jun 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

आईसीसी ने भ्रष्टाचार, वित्तीय कुप्रबंधन और नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते क्रिकेट कनाडा की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इस फैसले पर हैरानी जताते हुए क्रिकेट कनाडा ने कहा कि यह कदम अप्रत्याशित था, लेकिन वे आईसीसी के फैसले का सम्मान करते हैं।

Cricket Canada response over ICC's decision to suspend its membership know details and matter
कनाडा की टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

क्रिकेट कनाडा ने कहा है कि उसकी सदस्यता निलंबित करने का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का फैसला अप्रत्याशित था, लेकिन संस्था ने वैश्विक क्रिकेट संस्था द्वारा बताई गए संचालन और वित्तीय कमियों को दूर करने के लिए व्यापक सुधारात्मक कदम शुरू कर दिए हैं। आईसीसी ने रविवार को अहमदाबाद में हुई अपनी बोर्ड बैठक में क्रिकेट कनाडा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी। 
Trending Videos

आईसीसी ने क्यों उठाया ये कदम?
  • आईसीसी के अनुसार यह कार्रवाई सदस्यता संबंधी दायित्वों के गंभीर उल्लंघनों के कारण की गई। 
  • हालांकि विश्व क्रिकेट संस्था ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए कनाडा की राष्ट्रीय टीमें आईसीसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पात्र बनी रहेंगी। 
  • इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रिकेट कनाडा ने कहा कि वह आईसीसी के फैसले का सम्मान करता है और सभी अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

क्रिकेट कनाडा ने कहा, ‘यह निलंबन अप्रत्याशित था। फिर भी, क्रिकेट कनाडा आईसीसी के फैसले का सम्मान करता है और सभी अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बोर्ड ने समिति को निर्देश दिया है कि वह अपनी जांच और सुधार संबंधी जिम्मेदारियों को तेज करे, ताकि शासन, वित्तीय निगरानी और रिपोर्टिंग प्रणालियों को बिना किसी देरी के मजबूत बनाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधारात्मक उपाय किए शुरू 
क्रिकेट कनाडा ने यह भी बताया कि आईसीसी से नोटिस मिलने के बाद उसने सुधारात्मक उपायों को लागू करना शुरू कर दिया है। इसमें कहा गया, आईसीसी का नोटिस प्राप्त होने के बाद से क्रिकेट कनाडा ने शासन, वित्तीय निगरानी और प्रशासनिक कमियों को दूर करने के लिए तत्काल, व्यापक और व्यवस्थित सुधारात्मक कदम उठाए हैं जिनकी बात आईसीसी के पत्राचार में की गई थी। 
विज्ञापन

कनाडा ने टी20 विश्व कप में लिया था हिस्सा
संस्था ने कहा कि वह आईसीसी द्वारा उठाई गई चिंताओं को गंभीरता से ले रही है और देश में क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ बेहतर प्रशासनिक मानकों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह निलंबन क्रिकेट कनाडा से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की आईसीसी जांच के बीच आया है। इन आरोपों को इस वर्ष की शुरुआत में करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट के नाम से सीबीसी डॉक्यूमेंट्री में उजागर किया गया था। क्रिकेट कनाडा ने कहा कि वह आईसीसी के भ्रष्टाचार-रोधी ढांचे के तहत काम करता है और शीर्ष क्रिकेट संस्था की सभी लागू आवश्यकताओं का पालन कर रहा है। साथ ही उसने कहा कि किसी भी निष्कर्ष का आधार सत्यापित तथ्य और उचित प्रक्रिया होगी। कनाडा आईसीसी का एक एसोसिएट सदस्य है और इस वर्ष आयोजित आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भी भाग ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed