फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरकार डेल स्टेन को मांगनी पड़ी माफी, IPL को नीचा दिखाने की थी साजिश

Wed, 03 Mar 2021 04:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Mar 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Dale Steyn apologises after inviting criticism on IPL vs PSL comparison
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। बीते दिनों उन्होंने आईपीएल के बारे में बुरा भला कहा था। मगर अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अपने दिए गए बयान 'आईपीएल में क्रिकेट से ज्यादा पैसे का महत्व है' पर माफी मांगी है। 

Dale Steyn apologises after inviting criticism on IPL vs PSL comparison
डेल स्टेन - फोटो : ट्विटर

इस अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने बुधवार को माफी मांगते हुए कहा कि उनका आईपीएल को नीचा दिखाने या अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। स्टेन ने कहा कि उनके बयान को सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। स्टेन ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे करियर में आईपीएल शानदार रहा, अन्य खिलाड़ियों के लिए भी। मेरा इरादा कभी इसे नीचा दिखाने, अपमान करने या किसी अन्य लीग से तुलना करने का नहीं था। सोशल मीडिया और शब्दों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से कई बार ऐसा हो जाता है। अगर मैंने इससे किसी को निराश किया है तो इसके लिए काफी मांगता हूं।'

Dale Steyn apologises after inviting criticism on IPL vs PSL comparison
डेल स्टेन

बता दें कि डेल स्टेन ने कहा था कि आईपीएल में क्रिकेट से ज्यादा पैसे का महत्व दिया जाता है। उनके इस बयान पर भारतीय टेस्ट टीमके उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पिछले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे स्टेन ने आईपीएल में लगातार नहीं खेलने को सही ठहराते हुए कहा था, 'मुझे लगता है कि जब आप आईपीएल में जाते हैं, तो वहां आपके पास बड़ी टीम होती है और कुछ बड़े खिलाड़ी होते हैं। वहां खिलाड़ियों की कमाई पर ज्यादा ध्यान रहता है ऐसे में कई बार खेल पीछे छूट जाता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dale Steyn apologises after inviting criticism on IPL vs PSL comparison
डेल स्टेन

इस अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने कहा था, आईपीएल में यह भुला दिया जाता है और मुख्य मुद्दा यह होता है कि आप कितने पैसे कमा रहे हैं? यह कड़वा सच है। मैं ऐसी चीजों से दूर रह कर अच्छे क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता था।' पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे इस दिग्गज ने कहा, 'जब आप पीएसएल या श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेलते है तो वहां क्रिकेट को महत्व दिया जाता है। मैं यहां सिर्फ दो दिनों से हूं और लोग यहां मुझ से मेरे खेल के बारे में पूछ रहे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed