{"_id":"67cfacfd5908c2c3960ffec9","slug":"delhi-capitals-are-yet-to-announce-their-captain-for-the-upcoming-indian-premier-league-season-2025-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: आईपीएल शुरू होने में 12 दिन शेष, दिल्ली ने अबतक घोषित नहीं किया कप्तान; ये दो खिलाड़ी दौड़ में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: आईपीएल शुरू होने में 12 दिन शेष, दिल्ली ने अबतक घोषित नहीं किया कप्तान; ये दो खिलाड़ी दौड़ में शामिल
Tue, 11 Mar 2025 08:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 11 Mar 2025 08:55 AM IST
सार
चैंपियंस ट्रॉफी में भले ही भारतीय खिलाड़ी एक होकर खेले और टीम को चैंपियन बनाया, लेकिन अब ये खिलाड़ी अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे। पिछले सत्र की तुलना में इस बार कई टीमें नई नजर आएंगी।
विज्ञापन
अक्षर पटेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी का समापन हो गया है और खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट आए हैं। अब सभी की नजरें 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 पर टिकी हुई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भले ही भारतीय खिलाड़ी एक होकर खेले और टीम को चैंपियन बनाया, लेकिन अब ये खिलाड़ी अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे। पिछले सत्र की तुलना में इस बार कई टीमें नई नजर आएंगी। कुछ टीमों को नए कप्तान भी मिले हैं, लेकिन अबतक दिल्ली कैपिटल्स ने अपना कप्तान घोषित नहीं किया है। दिल्ली की कप्तानी पिछले सत्र तक ऋषभ पंत संभाल रहे थे जो अब लखनऊ सुपरजाएंट्स का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
अक्षर-राहुल कप्तानी के उम्मीदवार
भारतीय टीम के दो अहम सदस्य ऑलराउंडर अक्षर पटेल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दिल्ली की कप्तानी के दो बड़े दावेदार हैं। राहुल पिछले सत्र तक लखनऊ सुपरजाएंट्स का नेतृत्व कर रहे थे और इस बार वह दिल्ली के लिए खेलेंगे। आईपीएल 2025 शुरू होने में अब ज्यादा दिन का समय शेष नहीं रह गया, इसलिए माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में फ्रेंचाइजी नए कप्तान के नाम का एलान कर सकती है।

शुरुआती दो मैचों से बाहर रह सकते हैं राहुल
दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले दो मैच के लिए विशाखापत्तनम जाने से पहले दिल्ली में एक छोटा ट्रेनिंग कम अभ्यास शिविर लगाएगी। अक्षर, राहुल, कुलदीप यादव, दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेक फ्रेजर मैकगर्क और मिचेल स्टार्क 17 और 18 मार्च को विशाखापत्तनम में इकट्ठा होंगे। राहुल हो सकता है कि एक या दो मैच में नहीं खेलें क्योंकि उनकी पत्नी अथिया शेट्टी गर्भवती हैं और यह उनके पहले बच्चे के जन्म की संभावित तारीख पर निर्भर करेगा।

अक्षर का पलड़ा भारी
दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने सातवें सत्र में 31 वर्षीय अक्षर राहुल की तुलना में टीम का नेतृत्व करने के लिए अधिक संभावित उम्मीदवार दिखते हैं। राहुल पहली बार दिल्ली की टीम में शामिल होंगे। अक्षर ने 150 आईपीएल खेल खेले हैं और लगभग 131 की स्ट्राइक रेट से 1653 रन बनाए हैं और 7.28 के इकॉनोमी रेट से 123 विकेट लिए हैं। हालांकि राहुल पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल कप्तान हैं और उन्होंने बीते समय में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स का नेतृत्व किया है।
लखनऊ की टीम उनके कार्यकाल के दौरान दो बार प्लेऑफ में पहुंची, हालांकि इनमें से सत्र में वह अधिकांश समय चोटिल रहे। राहुल 18 अप्रैल को 33 वर्ष के हो जाएंगे, उन्होंने 134 से अधिक के स्ट्राइक-रेट से 4683 रन बनाए हैं। उन्होंने 132 मैच में चार शतक भी लगाए हैं।