{"_id":"5ad1bc524f1c1b82028b46d1","slug":"delhi-daredevils-predicted-playing-11-against-mumbai-indians","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: इन 11 खिलाड़ियों पर DD को हार की हैट्रिक से बचाने का चैलेंज, सामने हैं मुंबई इंडियंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: इन 11 खिलाड़ियों पर DD को हार की हैट्रिक से बचाने का चैलेंज, सामने हैं मुंबई इंडियंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स अपना तीसरा मुकाबला शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 4 बजे से खेला जाएगा। दिलचस्प बात है कि दोनों ही टीमों ने अबतक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं। दोनों टीमें हार की हैटट्रिक से बचते हुए शनिवार को जीत का खाता खोलने के लिए उतरेंगी। दिल्ली ने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेले गए ओपनिंग मैच गंवाया था तो दूसरे मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स ने पटका था। आइये जानते हैं कि दिल्ली किन 11 खिलाड़ियों के दम पर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतर सकती हैः-
2 of 4
गौतम गंभीर काफी अनुभवी और चतुर कप्तान हैं। बतौर बल्लेबाज वो टीम को शुरुआत भी बेहतर देते हैं। मगर कॉलिन मुनरो के साथ उनकी साझेदारी रंग नहीं जमा पा रही। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दोनों बल्लेबाज टीम को ठोस शुरुआत दिलाते नजर आ सकते हैं।
3 of 4
मध्यक्रम को श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी मजबूती देंगे तो ग्लेन मैक्सवेल अपने अनुभव और अक्रामकता से दिल्ली की बल्लेबाजी को और भारी बनाते हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल में मॉरिस का शानदार रिकॉर्ड रहा है। मॉरिस मैच फिनिशर के रूप में भी जाने जाते है। न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि तेज गेंदबाजी में भी वो कमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विजय शंकर निचले क्रम में बल्लेबाजी को और मजबूत बना सकते हैं। राहुल तेवतिया से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि दिल्ली का बॉलिंग अटैक मुंबई इंडियंस से बेहतर है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी, कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और फिरकी शाहबाज नदीम से टीम को भारी उम्मीदें होंगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।