आईपीएल के 11वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद अपना तीसरा मुकाबला शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में रात 8 बजे से खेला जाएगा। हैदराबाद को इस सीजन में अभी तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। पहला मुकाबला उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 विकेट से जीता, जबकि दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हराया था। अब वह शनिवार को केकेआर के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। आइये जानते हैं कि हैदराबाद किन 11 खिलाड़ियों के दम पर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतर सकती हैः-
SRHvKKR: इन 11 खिलाड़ियों की बदौलत जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
ओपनर्स की भूमिका में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा खेलते नजर आएंगे। दोनों ही शानदार बल्लेबाज हैं। धवन पिछले दोनों मुकाबले में अच्छी पारी खेली थी। पहले मुकाबले में उन्होंने नबाद 78 और दूसरे मुकाबले में 45 रन की शानदार पारी खेली थी। वह बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, साहा पहले मैच में केवल 5 रन ही बना सके थे, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 22 रन बनाए थे।
मिडिल ऑर्डर
मिडिल ऑर्डर की भूमिका में कप्तान केन विलियमसन और टीम इंडिया के 28 वर्षिय खिलाड़ी मनीष पांडे का खेलना तय माना जा रहा है। हाल ही दिनों में मनीष ने टीम इंडिया में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा 24 साल के युवा खिलाड़ी दीपक हुड्डा भी मिडिल ऑर्डर में बललेबाजी करते नजर आ सकते है। वह पिछले मुकाबले में 32 रन बनाए थे। बता दें कि दीपक हाल ही के लोकल टूर्नामंट में 22 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।
ऑलराउंडर
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी यूसुफ पठान ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल में पठान का एक शानदार रिकॉर्ड रहा है। पठान मैच फिनिशर के रूप में बी जाने जाते है। वहीं, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन से भी हैदरबाद को काफी उम्मीद हो सकती है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उनका जबर्दस्त पकड़ है। वह हैदराबाद के लिए बेहतर साबित हो सकते है। पिछले मुकाबले में वह 1 विकेट और अपने बल्ले से 12 रन बनाए थे।
स्पिनर्स
अफगानिस्तान के स्टार और वर्ल्ड नंबर-1 टी-20 गेंदबाज राशिद खान से हैदराबाद को बेहतर उम्मीद हो सकती है। 19 साल के इस गेंदबाज की पूरे विश्व में चर्चा है। गेंदबाजी में इनका कोई तोड़ नहीं है। हैदराबाद के पास राशिद के रूप में एक अच्छे गेंदबाज हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने 1 विकेट लिया था।