फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCBvKXIP: डीविलियर्स-यादव ही नहीं, इन खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने भी आरसीबी को बनाया चैंपियन

Sat, 14 Apr 2018 02:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
royal challengers bangalore vs kings XI punjab ipl 2018 eighth match 5 heroes of the match
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के आठवें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को दो गेंदें शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला। अपने होमग्राउंड पर आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया और आईपीएल 2018 में अपनी विरोधी टीम को ऑलआउट करने वाली वह पहली टीम बनी। पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में आरसीबी ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। आरसीबी की जीत में पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। चलिए गौर करते हैं कि मैच के वो 5 हीरो कौन हैं:

royal challengers bangalore vs kings XI punjab ipl 2018 eighth match 5 heroes of the match
कुलवंत खेजरोलिया - फोटो : ipl

5) कुलवंत खेजरोलिया- बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर के अपने कोटे में 33 रन देकर दो विकेट लिए। कुलवंत खेजरोलिया ने अक्षर पटेल (2) और करुण नायर (29) के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। बता दें कि कुलवंत को भारत के प्रतिभावान तेज गेंदबाजों में से एक माना जा रहा है। उनसे आरसीबी को आगे भी ऐसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

royal challengers bangalore vs kings XI punjab ipl 2018 eighth match 5 heroes of the match
आरोन फिंच - फोटो : ipl

4) वॉशिंगटन सुंदर- जितना सुंदर इनका नाम है, उतना ही खूब इस ऑलराउंडर ने प्रदर्शन किया। वॉशिंगटन सुंदर ने पहले कमाल की गेंदबाजी की और चार ओवर में सिर्फ 22 रन देकर दो विकेट चटकाए। दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर ने केएल राहुल (47) और मार्कस स्टोइनिस (11) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने नाबाद 9 रन की पारी खेलकर आरसीबी की जीत पर मुहर लगाई। सुंदर ने मैच विजयी चौका जमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
royal challengers bangalore vs kings XI punjab ipl 2018 eighth match 5 heroes of the match
क्विंटन डी कॉक

3) क्विंटन डी कॉक- दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने 45 रन की उम्दा पारी खेलकर आरसीबी को जीत के करीब पहुंचाया। उन्होंने एबी डीविलियर्स के साथ 54 रन की साझेदारी की और पंजाब को मैच से बाहर किया। क्विंटन डी कॉक ने 34 गेंदों में 7 चौको और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। अश्विन ने क्लीन बोल्ड करके बाएं हाथ के बल्लेबाज की पारी का अंत किया।

विज्ञापन
royal challengers bangalore vs kings XI punjab ipl 2018 eighth match 5 heroes of the match
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl

2) एबी डीविलियर्स- 'मिस्टर 360' के नाम से लोकप्रिय एबी डीविलियर्स का निराला अंदाज शुक्रवार को फैंस को देखने को मिला। डीविलियर्स ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और आरसीबी को टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाई। यही नहीं, आरसीबी की अंतिम एकादश में रहते हुए 11 शिकस्त झेलने के बाद डीविलियर्स के लिए यह जीत बड़ी उपलब्धि साबित हुई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 40 गेंदों में दो चौको और चार छक्को की मदद से 57 रन बनाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed