फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Emirates Cricket Board Receives Official Clearance From BCCI To Host IPL 2020

IPL 2020 की मेजबानी के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को मिली BCCI की आधिकारिक मंजूरी

Wed, 12 Aug 2020 07:25 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 12 Aug 2020 07:25 AM IST
विज्ञापन
Emirates Cricket Board Receives Official Clearance From BCCI To Host IPL 2020
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि उसे 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग की मेजबानी के लिए बीसीसीआई से औपचारिक मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन


आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने एक दिन पहले ही पीटीआई को बताया था कि बोर्ड को सरकार से सारी जरूरी मंजूरी मिल चुकी है। एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री शेख नाहायान मुबारक अल नाहायान ने कहा, 'हमें बहुत खुशी है कि हम इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहे हैं जो हमारे पसंदीदा खेल का सबसे चहेता टूर्नामेंट है।'
विज्ञापन


ईसीबी को तैयारियों के लिए बीसीसीआई की औपचारिक मंजूरी का इंतजार था। इससे पहले 2014 में भारत में आम चुनाव के कारण कुछ मैच वहां हुए थे। अल नाहायान ने कहा, 'यह यूएई में होने वाला सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा और हमारी टीम हर तरह से सहयोग करके इसे यादगार बनाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल के मैच अबुधाबी, दुबई और शारजाह में होंगे। टीमें 20 अगस्त के बाद यूएई रवाना होने लगेंगी। यहां आने के बाद सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को कम से कम छह दिन पृथकवास में रहना होगा जिसके बाद वे जैविक सुरक्षित माहौल में जाएंगे। उनकी छह दिन में तीन बार जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed