{"_id":"6a4aa714ff4ca58290041bfd","slug":"eng-w-vs-aus-w-beth-mooney-wins-player-of-the-match-and-tournament-award-speaks-on-performance-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला टी20 विश्वकप 2026: दोहरे सम्मान से नवाजी गईं बेथ मूनी, बोलीं- टीम के भरोसे और साहस ने दिलाया खिताब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला टी20 विश्वकप 2026: दोहरे सम्मान से नवाजी गईं बेथ मूनी, बोलीं- टीम के भरोसे और साहस ने दिलाया खिताब
Mon, 06 Jul 2026 12:19 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:19 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में 64 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को सातवां खिताब दिलाया और प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुनी गईं। मूनी ने जीत का श्रेय टीम के निडर रवैये, आपसी भरोसे, कोचिंग स्टाफ के सहयोग और कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स के शांत नेतृत्व को दिया।
विज्ञापन
बेथ मूनी
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैच जिताऊ अर्धशतक लगाने वाली ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। खिताब जीतने के बाद मूनी ने कहा कि विश्व कप जीतने का एहसास हर बार खास होता है और इस सफलता के पीछे पूरी टीम का सामूहिक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूनी का दमदार प्रदर्शन
फाइनल में मूनी ने 49 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 64 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने सात मैचों की सात पारियों में 238 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 74 रन रहा और वह टूर्नामेंट की सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल रहीं।

'विश्व कप जीतना हमेशा खास होता है'
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने पर मूनी ने कहा कि टीम लंबे समय से इस टूर्नामेंट की तैयारी कर रही थी और इस सफलता का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, 'इस टीम का हिस्सा होना ही मेरे लिए सबसे बड़ी बात है। ओपनिंग बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में टीम के लिए योगदान देना खुशी की बात है। पिछले 12 महीनों में इस टीम ने काफी बदलाव और विकास देखा है। हमने साथ मिलकर काफी मेहनत की और आखिरकार इस शानदार जीत के साथ उसका फल मिला।'

महिला टी20 विश्व कप
- फोटो : PTI
'टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दिखाया साहस और आत्मविश्वास'
ऑस्ट्रेलिया की लगातार शानदार प्रदर्शन पर मूनी ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बिना किसी डर के क्रिकेट खेली। उन्होंने कहा, 'हमने पूरे टूर्नामेंट में पूरे विश्वास, आजादी और बहादुरी के साथ क्रिकेट खेली। टीम के सभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। हमारे कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ ने शानदार काम किया। कुछ खिलाड़ियों को छोटी-मोटी चोटें जरूर आईं, लेकिन बड़े मैच में हमारे पास पूरी टीम उपलब्ध थी। पिछले साढ़े पांच सप्ताह से हम लगातार यात्रा कर रहे हैं और इंग्लैंड में भी हमें अपने समर्थकों का भरपूर साथ मिला।'

'सोफी मोलिन्यूक्स ने शानदार कप्तानी की'
मूनी ने नई कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोलिन्यूक्स लंबे समय से टीम की लीडर रही हैं, लेकिन अब दुनिया उनके नेतृत्व को करीब से देख रही है। उन्होंने कहा, 'सोफी बेहद शांत और संयमित कप्तान हैं। उन्होंने कप्तानी में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की बेहतरीन लीडर रही हैं। अब हमें उनके नेतृत्व में खेलने का मौका मिल रहा है और पूरी टीम ने उनका शानदार साथ दिया है। यह खिताब उनके नेतृत्व के लिए भी खास है।'

ऑस्ट्रेलिया बनी विजेता
- फोटो : PTI
'पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट की निराशा के बाद यह जीत राहत देने वाली'
प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद मूनी ने कहा कि पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया फाइनल तक नहीं पहुंच पाया था, इसलिए इस बार ट्रॉफी जीतना बेहद संतोषजनक रहा। उन्होंने कहा, 'हम पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट में यहां तक नहीं पहुंच सके थे। इसलिए आज सुबह मैं सिर्फ इस बात के लिए आभारी थी कि हमें फाइनल खेलने का मौका मिला। अब ट्रॉफी जीतना बेहद खुशी देने वाला है।'

विकेटकीपिंग पर भी जताया संतोष
फाइनल में डैनी वॉयट-हॉज के अहम स्टंपिंग समेत शानदार विकेटकीपिंग करने वाली मूनी ने कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत में वह थोड़ी लय में नहीं थीं, लेकिन कोचिंग स्टाफ की मदद से लगातार बेहतर होती गईं। उन्होंने कहा, 'शुरुआत में मैं थोड़ी जंग लगी हुई महसूस कर रही थी, लेकिन कोचिंग स्टाफ ने लगातार मेरा साथ दिया। विकेटकीपिंग में निरंतरता बनाए रखना और मैदान पर भी योगदान देना मेरे लिए संतोष की बात है।' स्टंप्स के करीब खड़े होकर विकेटकीपिंग करने की रणनीति पर उन्होंने कहा कि यह फैसला गेंदबाजों के साथ चर्चा के बाद लिया जाता है।

'पावरप्ले में मैच पर पकड़ बनाना था लक्ष्य'
अपनी 64 रन की मैच जिताऊ पारी पर मूनी ने कहा कि बड़े मुकाबलों में पावरप्ले के दौरान टीम को मजबूत शुरुआत देना सबसे जरूरी होता है। उन्होंने कहा, 'सेमीफाइनल के बाद भी मैंने यही कहा था कि बड़े मैच में पावरप्ले में डगआउट को आत्मविश्वास देना बेहद जरूरी होता है। जॉर्जिया वॉल ने तेज शुरुआत दिलाई और फिर फीबी लिचफील्ड ने आते ही शानदार बल्लेबाजी की। मेरा लक्ष्य सिर्फ इतना था कि हम शुरुआती ओवरों में ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर लें।'

ऑस्ट्रेलिया ने जीता खिताब
- फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार खिताब जीता
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बेथ मूनी के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर महिला टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह चौथी भिड़ंत थी और ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया टीम ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में इस टीम के खिलाफ लगातार चौथी जीत दर्ज की। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2012, 2014 और 2018 के फाइनल में भी इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। अब 2026 के फाइनल में भी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप फाइनल में अपना रिकॉर्ड 4-0 कर लिया और रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन