पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah gears up for his return to the field spotted practicing with the red ball

Jasprit Bumrah: मैदान पर वापसी की तैयारियों में जुटे जसप्रीत बुमराह, लाल गेंद से अभ्यास करते आए नजर

Sun, 05 Jul 2026 07:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 05 Jul 2026 07:02 PM IST
सार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। बुमराह ने लाल गेंद से अभ्यास किया है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah gears up for his return to the field spotted practicing with the red ball
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अहमदाबाद में अभ्यास के दौरान लाल गेंद से गेंदबाजी करते नजर आए, जिससे पता चलता है कि वह आगामी मुश्किल कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रहे हैं। 32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें लाल गेंद से गेंदबाजी करते नजर आए। इस दौरान गुजरात की घरेलू टीम के साथी खिलाड़ी भी उन्हें देख रहे थे। 
विज्ञापन

आईपीएल 2026 में खेलते नजर आए थे बुमराह
पिछले कुछ दिनों से बुमराह गुजरात कॉलेज ग्राउंड पर अपनी घरेलू टीम के साथियों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। वह पिछली बार 20 मई 2026 को आईपीएल में खेलते नजर आए थे। बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी। बुमराह वनडे विश्व कप 2023 के बाद पहली बार इस प्रारूप में खेलते नजर आने वाले हैं। जसप्रीत बुमराह को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र घरेलू टेस्ट और तीन वनडे मुकाबलों से भी आराम दिया गया था। हालांकि, बुमराह सितंबर में एशियाई खेल के दौरान टी20 मुकाबलों का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका सीरीज के लिए अहम हैं बुमराह
लाल गेंद के क्रिकेट के नजरिए से बुमराह की जरूरत श्रीलंका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के दौरान बहुत ज्यादा होगी। यह सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जानी है। श्रीलंका का टेस्ट दौरा ऐसा पहला मौका होगा, जब बुमराह इस देश में लाल गेंद मैच खेलेंगे। इसके बाद 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। भारतीय टीम नौ मुकाबलों के बाद 48.15 प्रतिशत प्वाइंट्स (पीसीटी) के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में जगह पक्की करने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए बुमराह की फॉर्म बहुत अहम होगी।

जसप्रीत बुमराह ने 52 टेस्ट मुकाबलों में 19.79 की औसत के साथ 234 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, 89 वनडे मुकाबलों में यह दाएं हाथ का गेंदबाज 149 विकेट ले चुका है। 95 टी20 मुकाबलों में बुमराह ने 121 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed