{"_id":"6a4ab14baac84ff5ab04dc0a","slug":"eng-w-vs-aus-w-sophie-molineux-speaks-on-winning-womens-t20-world-cup-2026-nat-sciver-brunt-emotional-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला टी20 विश्वकप 2026: खिताब जीतने के बाद भावुक हुईं सोफी मोलिन्यूक्स; क्या बोलीं इंग्लैंड की कप्तान ब्रंट?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला टी20 विश्वकप 2026: खिताब जीतने के बाद भावुक हुईं सोफी मोलिन्यूक्स; क्या बोलीं इंग्लैंड की कप्तान ब्रंट?
Mon, 06 Jul 2026 01:02 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:02 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने टीम के आपसी भरोसे और मेहनत को सफलता की कुंजी बताया, जबकि इंग्लैंड की कप्तान नेट सिवर-ब्रंट ने स्वीकार किया कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपने अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप 2026 का शानदार समापन ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद बेथ मूनी की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 151 रनों का लक्ष्य 17.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने जीता खिताब
- फोटो : PTI
पहले गेंदबाजों ने बनाया दबाव
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शुरुआत से ही इंग्लैंड को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। निर्धारित 20 ओवर में इंग्लैंड चार विकेट पर 150 रन ही बना सका। 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी ने दबाव महसूस नहीं होने दिया। बेथ मूनी ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम की जीत की नींव रखी और ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

फाइनल में इंग्लैंड पर फिर भारी पड़ा ऑस्ट्रेलिया
महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की यह चौथी भिड़ंत थी और हर बार की तरह इस बार भी बाजी ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 2012, 2014 और 2018 के फाइनल में भी इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था। अब 2026 के फाइनल में जीत के साथ उसने विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 4-0 कर लिया और रिकॉर्ड सातवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

सोफी मोलिन्यूक्स
- फोटो : ICC
सोफी मोलिन्यूक्स: यह सिर्फ जीत नहीं, पूरी टीम की मेहनत का नतीजा
खिताबी जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह दिन किसी सपने के सच होने जैसा है और इस सफलता के पीछे लंबे समय की मेहनत, योजना और टीम के बीच आपसी भरोसा सबसे बड़ी वजह रहा। मोलिन्यूक्स ने कहा, 'यह सच होने के लिए बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे पिता भी यहां मौजूद हैं, इसलिए यह दिन और भी खास है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी सोच, मेहनत और समर्पण लगा। सबसे अहम बात यह रही कि हमारे पास ऐसा समूह था जो एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार था।'
उन्होंने बताया कि पहली पारी के बाद टीम शांत रही और खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों पर भरोसा बनाए रखा। कप्तान ने कहा कि टूर्नामेंट क्रिकेट में हर परिस्थिति में एक जैसी मानसिकता रखना बेहद जरूरी होता है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इंग्लैंड की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेली। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के परिवारों, सहयोगी स्टाफ, प्रशंसकों और पूरी टीम का आभार जताते हुए कहा कि सभी ने खुले मन से इस सफर का हिस्सा बनकर टीम को चैंपियन बनाया।

नेट सिवर-ब्रंट
- फोटो : ICC
नेट सिवर-ब्रंट: ऑस्ट्रेलिया ने अनुभव का पूरा फायदा उठाया
हार के बाद इंग्लैंड की कप्तान नेट सिवर-ब्रंट ने निराशा जाहिर की, लेकिन अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'हम बेहद निराश हैं। पूरे टूर्नामेंट में हमने शानदार क्रिकेट खेली, लेकिन आज एक बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया।' सिवर-ब्रंट ने माना कि उनकी टीम लक्ष्य से करीब 15-20 रन पीछे रह गई। उन्होंने कहा, 'अगर टॉस जीतते तो शायद पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन सच यह है कि इस विकेट पर हमारा स्कोर पार स्कोर से कम था। बल्लेबाजी के दौरान लय बनाना मुश्किल रहा और दबाव के समय ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने लगातार सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की।'
उन्होंने बेथ मूनी की पारी की भी तारीफ करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी हमेशा आक्रामक शुरुआत करने में सक्षम रही है और उनकी टीम इसके लिए तैयार भी थी। कप्तान ने आगे कहा, 'हमें अपनी टीम पर गर्व है। टूर्नामेंट से पहले हमने काफी मेहनत की। यह खिलाड़ियों का ऐसा समूह है जो एक-दूसरे की बहुत परवाह करता है।' अंत में प्रशंसकों का जिक्र करते हुए भावुक हुई सिवर-ब्रंट ने कहा, 'अपने देश के लिए खेलना हमारे लिए सम्मान की बात है। मैं सभी समर्थकों की बेहद आभारी हूं।'

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन