पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaws fiancee Akriti Agarwal Alleged Cryptic Post goes Viral see

Prithvi Shaw-Akriti Agarwal: पृथ्वी और मंगेतर आकृति के रिश्ते में आई दरार? कथित पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल

Sun, 05 Jul 2026 08:26 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 05 Jul 2026 08:26 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल की कथित इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए 'धोखा' मिलने और 'हर अफवाह सच है' जैसी बातें लिखी हैं। हालांकि, इस मामले पर दोनों में से किसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और वायरल दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Prithvi Shaws fiancee Akriti Agarwal Alleged Cryptic Post goes Viral see
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल की एक कथित इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पोस्ट में आकृति ने बिना किसी का नाम लिए अपने साथ हुए कथित धोखे का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने कहीं भी सीधे तौर पर पृथ्वी शॉ का नाम नहीं लिया है।
विज्ञापन

Prithvi Shaws fiancee Akriti Agarwal Alleged Cryptic Post goes Viral see
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @ akritiagarwal7
क्या लिखा था कथित पोस्ट में?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, 'मेरे साथ कई बार धोखा हुआ, फिर भी मैंने कभी कुछ नहीं कहा। एक कदम आगे बढ़ने के बाद भी मुझे अब तक यकीन नहीं होता।' इसके बाद उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'सब कुछ सच है। हर अफवाह सच है। सोशल मीडिया पर आप उसके बारे में जो कुछ भी देखते हैं।' बताया जा रहा है कि यह पोस्ट बाद में डिलीट कर दी गई। हालांकि इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

Latest and Breaking News on NDTV
(फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)
विज्ञापन
विज्ञापन

Prithvi Shaws fiancee Akriti Agarwal Alleged Cryptic Post goes Viral see
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @ akritiagarwal7
सोशल मीडिया पर तेज हुई अटकलें
आकृति की इस कथित पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई यूजर्स का मानना है कि यह पोस्ट पृथ्वी शॉ की ओर इशारा कर रही थी। हालांकि, इस संबंध में न तो आकृति अग्रवाल और न ही पृथ्वी शॉ की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि आकृति ने अभी तक पृथ्वी शॉ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो नहीं किया है और न ही दोनों की सगाई से जुड़ी तस्वीरें हटाई हैं। ऐसे में वायरल हो रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

Prithvi Shaws fiancee Akriti Agarwal Alleged Cryptic Post goes Viral see
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7
मार्च 2026 में हुई थी सगाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने मार्च 2026 में सगाई की थी। आकृति एक अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और कई मौकों पर पृथ्वी शॉ के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आ चुकी हैं।

Prithvi Shaws fiancee Akriti Agarwal Alleged Cryptic Post goes Viral see
पृथ्वी शॉ - फोटो : @DelhiCapitals
आईपीएल 2026 में नहीं मिला मौका
क्रिकेट की बात करें तो पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें आईपीएल 2026 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पिछले कुछ समय से उनका करियर खराब फॉर्म और फिटनेस की समस्याओं से प्रभावित रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया में वापसी की अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने मानसिक रूप से खुद को तरोताजा करने के लिए कुछ समय का ब्रेक लिया और अब पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed