सब्सक्राइब करें

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं जोफ्रा आर्चर, कप्तान मॉर्गन ने दिए संकेत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Mar 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
England pacer Jofra Archer likely to miss ODI series against India due to elbow injury focus on IPL
जोफ्रा आर्चर और इयोन मॉर्गन - फोटो : ट्विटर @ECB

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत 23 मार्च से होगी। तीन वनडे मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले पुणे में खेले जाएंगे। इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज जीतकर भारत के खिलाफ टी-20 में हार का बदला चुकाना चाहेगी। लेकिन वनडे सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड की उम्मीदों को झटका लग सकता है। जिसकी तरफ कप्तान इयोन मॉर्गन ने खुद इशारा किया है। मॉर्गन की मानें तो इंग्लैंड के खतरनाक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। जोफ्रा की कोहनी चोटिल है और वह आईपीएल से पहले फिट होना चाहते हैं।

Trending Videos
England pacer Jofra Archer likely to miss ODI series against India due to elbow injury focus on IPL
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा है कि भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से जोफ्रा आर्चर बाहर हो सकते हैं। जोफ्रा आईपीएल से पहले कोहनी की चोट से पूरी तरह उबरना चाहते हैं। मॉर्गन के मुताबिक जोफ्रा की दाईं कोहनी चोटिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
England pacer Jofra Archer likely to miss ODI series against India due to elbow injury focus on IPL
इयोन मॉर्गन - फोटो : ट्विटर @bbctms

पांचवें टी-20 के बाद बात करते हुए इयोन मॉर्गन ने कहा, हम निश्चित तौर पर नहीं कह सकते है कि जोफ्रा आर्चर एकदिवसीय सीरीज में खेलेंगे या नहीं। इसके लिए हमें एक दो दिन इंतजार करना होगा कि जोफ्रा सीरीज के लिए उपलब्ध हैं या नहीं। उनकी कोहनी में दिक्कत है और वह इससे ठीक होना चाहते हैं।

England pacer Jofra Archer likely to miss ODI series against India due to elbow injury focus on IPL
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media

मॉर्गन ने आगे कहा, हमारे सभी प्रमुख गेंदबाजों को कोई न कोई दिक्कत है, लेकिन इनमें से जोफ्रा की चोट चिंता का विषय है। इसलिए मुझे लगता है कि जोफ्रा को अपनी चोट पर ध्यान देने की जरूरत है। मॉर्गन ने कहा, मैंने बहुत दुर्लभ गेंदबाज देखें है जिन्होंने अपने दर्द से समझौता नहीं किया। ऐसे में उनके लिए गेंदबाजी करना मुश्किल होता है। यदि आप किसी गेंदबाज से पूछें क्या उन्हें दर्द नहीं है, ऐसे बहुत कम गेंदबाज होंगे जो कहेंगे कि उनको दर्द नहीं होता है।

विज्ञापन
England pacer Jofra Archer likely to miss ODI series against India due to elbow injury focus on IPL
जोफ्रा आर्चर

आईपीएल 2021 की शरूआत 9 अप्रैल से होगी। राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में अपने अभियान की शुरुआत 12 अप्रैल से करेगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। साल 2020 आईपीएल में उन्हें सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed