फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Even After Losing 11 Kilos Rohit Sharma Isnt Stopping Former Coach Abhishek Nayar Says More Changes Ahead

Rohit Sharma: 11 किलो वजन घटाने के बाद भी नहीं रुक रहे रोहित शर्मा, पूर्व कोच नायर बोले- आगे और बदलाव दिखेगा

Sun, 26 Oct 2025 04:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 26 Oct 2025 04:58 PM IST
सार

पूर्व भारतीय सहायक कोच और रोहित के करीबी दोस्त अभिषेक नायर ने बताया कि हिटमैन ने पिछले तीन महीनों में कड़ी मेहनत की।

विज्ञापन
Even After Losing 11 Kilos Rohit Sharma Isnt Stopping  Former Coach Abhishek Nayar Says More Changes Ahead
रोहित शर्मा - फोटो : Rohit sharma-instagram

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ओपनर और वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद रोहित का अगला लक्ष्य 2027 का वनडे विश्व कप खेलना हो सकता है। इसके लिए पूर्व कप्तान अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित अब तक 11 किलो वजन घटा चुके हैं, और आने वाले महीनों में वह कुछ और किलो कम कर सकते हैं ताकि फिटनेस के उच्च स्तर पर बने रहें।
विज्ञापन

पूर्व कोच ने क्या कहा?
पूर्व भारतीय सहायक कोच और रोहित के करीबी दोस्त अभिषेक नायर ने बताया कि हिटमैन ने पिछले तीन महीनों में कड़ी मेहनत की। उन्होंने जियोहॉटस्टार पर कहा, 'तीन महीने की कड़ी मेहनत, पसंदीदा खाना छोड़ना, और लगातार ट्रेनिंग... जब अगली बार रोहित को खेलते देखेंगे, तो शायद और भी दुबले दिखेंगे।' ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले तीन महीने तक रोहित को ट्रेनिंग दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे वनडे में रोहित का शतक
नायर ने पहले बताया था कि रोहित अब अपना पसंदीदा वड़ा पाव नहीं खाते और जिम में जमकर मेहनत कर रहे हैं। इसका असर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर साफ नजर आया, जहां उनके नए फिट अवतार ने सबका ध्यान खींचा। तीसरे वनडे में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार शतक जमाया और विराट कोहली के साथ मिलकर 168 रनों की अटूट साझेदारी कर भारत को नौ विकेट से जीत दिलाई। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed