फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australia head coach Darren Lehmann feels Indian cricket has enough depth to replace Kohli and Rohit

IND vs AUS: 'कोहली-रोहित की कमी पूरे करने वाले खिलाड़ी मौजूद', ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच लीमैन ने रखी राय

Wed, 01 Jan 2025 08:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jan 2025 08:38 AM IST
सार

रोहित ने 2024 में 24.76 के औसत से 619 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। दूसरी तरफ, कोहली ने 2024 में 10 मैचों में 24.52 के औसत से 417 रन बनाए जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन दोनों बल्लेबाजों के लगातार विफल होने से क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने इनसे संन्यास लेने की अपील की है।

विज्ञापन
Former Australia head coach Darren Lehmann feels Indian cricket has enough depth to replace Kohli and Rohit
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच डेरेन लीमैन का कहना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी पूरा करने के लिए भारतीय टीम में काफी गहराई है। रोहित और कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और इन दोनों स्टार बल्लेबाजों के टेस्ट से संन्यास लेने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। रोहित ने 2024 में 24.76 के औसत से 619 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। 
विज्ञापन

दूसरी तरफ, कोहली ने 2024 में 10 मैचों में 24.52 के औसत से 417 रन बनाए जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन दोनों बल्लेबाजों के लगातार विफल होने से क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने इनसे संन्यास लेने की अपील की है। हाल ही में दो बार के विश्व कप विजेता लीमैन ने भी इस बारे में अपनी राय रखी और कहा कि रोहित और कोहली अपने देश के महान खिलाड़ी हैं। हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीय क्रिकेट के पास इतनी गहराई है कि वे इन खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट खोज सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 टेस्ट और 117 वनडे खेलने वाले लीमैन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, देखते हैं कि अगले कुछ दिन में क्या होता है और रोहित-कोहली क्या फैसला लेते हैं, लेकिन वे लंबे समय से भारत के महान क्रिकेटर रहे हैं। अब युवा खिलाड़ी भारत के लिए बेहतरीन खेल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। जब भी ये दोनों संन्यास का फैसला लेते हैं तो उनकी जगह लेने के लिए काफी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

यशस्वी को अगली पीढ़ी का खिलाड़ी बताया
भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से लीमैन काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने यशस्वी के बारे में कहा, सुपरस्टार। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक। यशस्वी और हैरी ब्रूक अगली पीढ़ी के खिलाड़ी हैं। उसने मेलबर्न और पर्थ में शानदार पारियां खेली। इस दौरे पर वह एक खिलाड़ी के तौर पर काफी निखरा है।

अकरम-मैकग्रा से की बुमराह की तुलना 
मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीक बुमराह की भी लीमैन ने जमकर सराहना की। लीमैन ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा जिसका एक सीरीज पर इतना असर रहा हो। मुझे लगता है कि रोहित के बाद वह अगला कप्तान होगा। उसने पर्थ में शानदार प्रदर्शन किया। मैने जितने गेंदबाजों को खेलते देखा है, वह सर्वश्रेष्ठ है। मैंने वसीम अकरम और ग्लेन मैकग्रा को देखा है, लेकिन किसी एक सीरीज में किसी गेंदबाज का इतना प्रभाव नहीं देखा जो 2013-14 एशेज में मिचेल जॉनसन के बाद अब बुमराह ने दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed