{"_id":"672f67a14ee90f7b1e0e783d","slug":"former-australian-captain-ricky-ponting-says-not-judge-indian-batter-virat-kohli-on-current-form-ahead-of-bgt-2024-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: 'मौजूदा फॉर्म को देखते हुए नहीं करें कोहली की समीक्षा', ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: 'मौजूदा फॉर्म को देखते हुए नहीं करें कोहली की समीक्षा', ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने दिया बयान
Sat, 09 Nov 2024 07:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 09 Nov 2024 07:16 PM IST
सार
कोहली ने इस साल की शुरुआत से छह टेस्ट में 22.72 की औसत से रन बनाए हैं जो 2011 में पदार्पण के बाद से उनका न्यूनतम औसत है। वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी 10 साल में पहली बार शीर्ष 20 से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का समर्थन किया है। पोंटिंग का कहना है कि कोहली के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनका आकलन नहीं किया जाना चाहिए। मालूम हो कि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कोहली का बल्ला खामोश रहा था और वह प्रभावित नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
पोंटिंग को कोहली के फॉर्म में लौटने का भरोसा
पोंटिंग का कहना है कि भले ही कोहली फिलहाल अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं, लेकिन यह स्टार बल्लेबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान फॉर्म में वापसी कर सकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। भारतीय टीम को हाल ही में अपने घर पर न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। कोहली ने उस सीरीज में छह पारियों में 93 रन बनाए थे।

पोंटिंग ने आईसीसी से कहा, मैं कोहली के बारे में पहले भी बोल चुका हूं। आप महान खिलाड़ियों पर अंगुली नहीं उठा सकते। इसमें कोई शक नहीं कि वह महान क्रिकेटर हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है। ऑस्ट्रेलिया में उसका रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। वह इस सीरीज में सब कुछ बदल सकता है। अगर विराट पहले ही मैच से रन बनाने लगे तो मुझे हैरानी नहीं होगी।
इस साल खराब रहा कोहली का औसत
कोहली ने इस साल की शुरुआत से छह टेस्ट में 22.72 की औसत से रन बनाए हैं जो 2011 में पदार्पण के बाद से उनका न्यूनतम औसत है। वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी 10 साल में पहली बार शीर्ष 20 से बाहर हो गए हैं। पोंटिंग ने कहा, मैने कोहली के बारे में एक आंकड़ा पढ़ा। इसमें कहा गया कि पिछले पाच साल में उन्होंने सिर्फ दो टेस्ट शतक लगाए हैं। यह सही नहीं लगता लेकिन अगर है तो चिंता की बात है। दुनिया में शीर्ष स्तर का कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऐसा नहीं होगा जिसने पांच साल में दो ही टेस्ट शतक लगाए हों।
न्यूजीलैंड से मिली हार के बारे में उन्होंने कहा कि स्पिनरों को खेलने में भारतीय बल्लेबाज कमजोर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि अब भारत के आधुनिक बल्लेबाज स्पिन को उस तरह से नहीं खेल पा रहे जैसे भारतीय बल्लेबाज खेला करते थे। शायद अब भारत की पिचें तेज गेंदबाजों की मददगार अधिक हैं।