फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former captain Virat Kohli came up with heartfelt post on social media thanking R Ashwin for his contribution

Ashwin Retired: अश्विन के संन्यास लेने पर भावुक हुए कोहली, पोस्ट कर भारतीय स्पिनर के योगदान को सराहा

Wed, 18 Dec 2024 12:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Dec 2024 12:50 PM IST
सार

कोहली ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के योगदान पर भी राय रखी और कहा कि यह ऑफ स्पिनर भारतीय क्रिकेट में दिग्गज खिलाड़ी के तौर पर याद किया जाएगा। अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

विज्ञापन
Former captain Virat Kohli came up with heartfelt post on social media thanking R Ashwin for his contribution
अश्विन और कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि जब रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें संन्यास लेने के फैसले के बारे में बताया तो वह भावुक हो गए थे। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिये कोहली ने भारत के सफल ऑफ स्पिनर अश्विन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और साथ ही बताया कि इस फैसले से ठीक पहले उनकी इस स्पिनर के साथ क्या बात हुई थी। 
विज्ञापन

कोहली ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के योगदान पर भी राय रखी और कहा कि यह ऑफ स्पिनर भारतीय क्रिकेट में दिग्गज खिलाड़ी के तौर पर याद किया जाएगा। अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। बारिश से बाधित यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'दिग्गज खिलाड़ी के तौर पर याद किए जाएंगे'
कोहली ने पोस्ट में अश्विन के लिए लिखा, मैंने आपके साथ 14 साल बिताए और जब आपने मुझे अपने संन्यास लेने के फैसले के बारे में बताया तो इसने मुझे भावुक कर दिया और इतने वर्षों तक आपके साथ खेलने की यादें मेरे दिमाग में आने लगीं। अश्विन मैंने आपके साथ बिताए हर पल का आनंद लिया है। आपकी प्रतिभा और भारतीय क्रिकेट में आपके मैच विजयी प्रदर्शन शानदार है और आप हमेशा भारतीय क्रिकेट में दिग्गज खिलाड़ी के तौर पर याद किए जाएंगे। 
 

उन्होंने कहा, आपके जीवन और परिवार के साथ आप अच्छे से रहें यही कामना करता हूं। आपके और आपके करीबियों के प्रति बड़े सम्मान और ढेर सारे प्यार के साथ, हर चीज के लिए धन्यवाद दोस्त। 
विज्ञापन

Former captain Virat Kohli came up with heartfelt post on social media thanking R Ashwin for his contribution
कोहली और अश्विन - फोटो : X
संन्यास से पहले कोहली के साथ चर्चा करते दिखे थे अश्विन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट के पांचवें दिन जब बारिश के कारण मैच रुका और चायकाल की घोषणा की गई तब अश्विन और कोहली ड्रेसिंग रूम में काफी देर चर्चा करते दिखे थे। कोहली बहुत देर तक अश्विन से बात करते रहे और इस दौरान उनके कंधे पर हाथ रखे हुए थे। बात खत्म होने के कारण कोहली अश्विन से गले मिले। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह संकेत मिलने लगे कि अश्विन कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसके कुछ देर बाद ही इस ऑफ स्पिनर ने अपने फैसले से सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed