{"_id":"67336117c9db42b9f00cbffb","slug":"former-chief-selector-chetan-sharma-backed-kohli-rohit-to-find-form-in-upcoming-test-series-against-australia-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: रोहित-कोहली को मिला इस पूर्व मुख्य चयनकर्ता का समर्थन, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फॉर्म में वापसी की जताई उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: रोहित-कोहली को मिला इस पूर्व मुख्य चयनकर्ता का समर्थन, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फॉर्म में वापसी की जताई उम्मीद
Tue, 12 Nov 2024 07:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 Nov 2024 07:37 PM IST
सार
रोहित और कोहली दोनों ही हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 100 रन भी नहीं बना सके थे। कोहली ने 93 रन और रोहित ने कुल 91 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारत के मुख्य चयनकर्ता रह चुके चेतन शर्मा ने सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन करते हुए भरोसा जताया है कि यह दोनों स्टार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान फॉर्म हासिल कर लेंगे। रोहित और कोहली दोनों ही पिछले कुछ समय से टेस्ट में खराब फॉर्म में चल रहे हैं जिस कारण भारतीय टीम में उनके चयन पर सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन
रोहित और कोहली दोनों ही हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 100 रन भी नहीं बना सके थे। कोहली ने 93 रन और रोहित ने कुल 91 रन बनाए थे। हाल ही में इन दोनों बल्लेबाजों के संघर्ष करने के बावजूद चेतन का मानना है कि रोहित-कोहली की फॉर्म को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है और दोनों ही बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में अपना दम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतन ने एक समाचार पत्र से कहा, रोहित और कोहली ने देश के लिए क्या किया है उसका हम सभी को सम्मान करना चाहिए। रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ी कभी फॉर्म से बाहर नहीं होते, उनका कोई खराब दौर भी नहीं होता। ऐसे शब्दों का प्रयोग उनके लिए नहीं होना चाहिए। हमें इनका धन्यवाद करना चाहिए। वे अभी भी अच्छा कर रहे हैं। हम लोग हमेशा इन दोनों के बारे में बात करते हैं और इन पर ध्यान देते हैं और चाहते हैं कि वे हर समय अच्छा प्रदर्शन करें क्योंकि यह दोनों सुपरस्टार हैं। देखें रोहित और कोहली ऑस्ट्रेलिया में क्या करते हैं। वे अपने बल्ले से धमाका मचाएंगे।
रोहित-कोहली का 2024 में प्रदर्शन
मौजूदा वर्ष में कोहली ने छह टेस्ट मैचों में 22.72 के औसत से 250 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है। दूसरी ओर, रोहित ने 11 टेस्ट मैचों में 29.40 के औसत से 588 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। रोहित का घरेलू सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने पांच मैचों में 13.30 के औसत से 133 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल हैं।
मौजूदा वर्ष में कोहली ने छह टेस्ट मैचों में 22.72 के औसत से 250 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है। दूसरी ओर, रोहित ने 11 टेस्ट मैचों में 29.40 के औसत से 588 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। रोहित का घरेलू सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने पांच मैचों में 13.30 के औसत से 133 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल हैं।