फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former England captains Michael Atherton, Nasser Hussain believe that Virat Kohli Best ODI player of all time

Champions Trophy: आर्थटन-हुसैन ने कोहली को जमकर सराहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड से हुए प्रभावित

Tue, 25 Feb 2025 03:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Feb 2025 03:35 PM IST
सार

कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में रविवार को नाबाद 100 रन बनाए जो वनडे में उनका 51वां शतक है। इस दौरान वह सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के बाद वनडे में 14000 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज भी बने।

विज्ञापन
former England captains Michael Atherton, Nasser Hussain believe that Virat Kohli Best ODI player of all time
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर ना सिर्फ अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है, बल्कि कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन और नासिर हुसैन ने भी कोहली को जमकर सराहा और इस भारतीय बल्लेबाज को वनडे का सर्वकालिक महान खिलाड़ी बताया। 
विज्ञापन

कोहली ने वनडे में पूरे किए थे 14000 रन 
कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में रविवार को नाबाद 100 रन बनाए जो वनडे में उनका 51वां शतक है। इस दौरान वह सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के बाद वनडे में 14000 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थटन-नासिर ने कोहली को बताया महान खिलाड़ी 
आर्थटन ने कहा, वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करने के मामले में विराट कोहली का कोई सानी नहीं है। इस मामले में क्रिकेट इतिहास में उनसे बेहतर कोई नहीं है। वनडे में 51 शतक अविश्वसनीय आंकड़ा है।

इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तानों में से एक हुसैन ने कहा, वह बेजोड़ खिलाड़ी है। आप कह सकते हैं कि वनडे में वह सर्वकालिक महान खिलाड़ी है। आंकड़े इसके गवाह हैं। तेंदुलकर, कुमार और एबी डीविलियर्स सभी महान खिलाड़ी हैं लेकिन वह इन सबसे ऊपर है।
विज्ञापन

पोंटिंग ने कोहली को बताया था वनडे का बेहतरीन बल्लेबाज
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की थी। पोंटिंग ने कहा है कि उन्होंने वनडे में कोहली से बेहतर खिलाड़ी नहीं देखा है। पोंटिंग का मानना है कि कोहली 50 ओवर के प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ने में सफल होंगे।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में कहा, मुझे नहीं लगता कि मैंने कोहली के अलावा वनडे में इतना अच्छा खिलाड़ी देखा है। उन्होंने रन बनाने के मामले में मुझे पीछे छोड़ दिया है और अब उनसे दो बल्लेबाज ही आगे हैं। मुझे यकीन है कि वह चाहेंगे कि उनका नाम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed