फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India captain Sourav Ganguly backed the decision to hand over India's ODI captaincy to Shubman Gill

Ganguly-Rohit: 'नहीं पता अंदर क्या मामला चल रहा', रोहित को वनडे कप्तानी से हटाने पर आई गांगुली की प्रतिक्रिया

Thu, 09 Oct 2025 07:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Oct 2025 07:52 PM IST
सार

मौजूदा समय में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष गांगुली का कहना है कि रोहित को कप्तानी से हटाने से पहले उनसे सलाह-मशविरा किया गया होगा।

विज्ञापन
Former India captain Sourav Ganguly backed the decision to hand over India's ODI captaincy to Shubman Gill
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

विस्तार

शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम की कप्तानी सौंपने पर पूर्व खिलाड़ियों से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है और अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इसे लेकर अपनी राय रखी है। गांगुली टीम प्रबंधन के इस फैसले से खुश हैं और उन्होंने गिल को कप्तानी सौंपने का समर्थन किया है। मौजूदा समय में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष गांगुली का कहना है कि रोहित को कप्तानी से हटाने से पहले उनसे सलाह-मशविरा किया गया होगा। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से संभालेंगे कमान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया था। इसके लिए वनडे टीम की कमान रोहित के बजाए गिल को सौंपी थी जो टेस्ट में भी टीम की कप्तानी करते हैं। रोहित को इस तरह कप्तानी से हटाए जाने से उनके फैंस निराश हुए थे और मोहम्मद कैफ सहित कुछ अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई थी, लेकिन दादा के नाम से मशहूर गांगुली ने गिल को कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली बोले- रोहित से सलाह करके लिया गया होगा फैसला
गांगुली ने कहा, मुझे लगता है कि यह रोहित के साथ सलाह-मशविरा करके किया गया है। मुझे नहीं पता कि अंदर क्या है। मुझे लगता है कि यह एक उचित फैसला है। रोहित खेलते रह सकते हैं और इस बीच आप एक युवा कप्तान को तैयार करते रह सकते हैं। इसलिए मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती। मुझे यकीन है कि रोहित से बात की गई होगी। इसलिए मुझे नहीं पता कि यह बर्खास्तगी है या कुछ और। मुझे यकीन है कि यह आपसी बातचीत होगी क्योंकि रोहित एक बेहतरीन कप्तान रहे हैं। पिछले दो वर्ष में उन्होंने टी20 विश्व कप जीता है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है इसलिए रोहित शर्मा के लिए प्रदर्शन कोई मुद्दा नहीं है। मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं के दिमाग में यही बात है। जैसा कि उन्होंने पूछा कि दो साल बाद जब दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप होगा तब वह 40 साल के हो जाएंगे।
विज्ञापन

गांगुली ने कहा, रोहित टी20 क्रिकेट नहीं खेलते इसलिए वह 2026 में भारत में होने वाले विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन जब वह 2027 में दक्षिण अफ्रीका जाएंगे तब वह 40 साल के हो जाएंगे और यह खेल में एक बड़ी संख्या है। रोहित इतने लंबे समय से खेल रहे हैं इसलिए मुझे नहीं लगता कि कोई भी निश्चित है कि रोहित 40 साल की उम्र में खेलेंगे या नहीं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह सबसे बुरा फैसला है। ऐसा सबके साथ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed