फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India cricketer Ajay Jadeja has gone after Virat Kohli's doubters after his hundred in Perth

IND vs AUS: अजय जडेजा ने कोहली के आलोचकों पर साधा निशाना, शांति से आराम करने की दी सलाह, बल्लेबाज को सराहा

Sat, 30 Nov 2024 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Nov 2024 07:57 PM IST
सार

कोहली का यह 16 महीने में पहला टेस्ट शतक था क्योंकि इससे पहले उन्होंने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सैकड़ा जड़ा था। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में यह सातवां शतक था और उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Former India cricketer Ajay Jadeja has gone after Virat Kohli's doubters after his hundred in Perth
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे अब शांति से आराम कर सकते हैं। कोहली ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की थी। कोहली ने 143 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे और भारत को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

कोहली का यह 16 महीने में पहला टेस्ट शतक था क्योंकि इससे पहले उन्होंने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सैकड़ा जड़ा था। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में यह सातवां शतक था और उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था। कोहली की पारी से जडेजा काफी खुश हुए और उन्होंने भारतीय बल्लेबाज की जमकर सराहना की। 

जडेजा ने कहा, जिन्हें कोहली पर शक था, वे अब आराम करें क्योंकि उनका नाम ही सब कह देता है। यदि संदेह करने वाले थे, तो वे शांति से आराम कर सकते हैं। प्रतिभाएं रातोरात पैदा नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रहे थे कोहली 
कोहली का इस साल रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले इस साल उन्होंने छह टेस्ट मैच खेले और 22.72 के औसत से 250 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड बेहतर है जिससे इस बात की उम्मीद बढ़ गई थी कि कोहली का बल्ला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जमकर बोलेगा। कोहली उम्मीद पर खरे उतरे और सीरीज के पहले ही मैच में अपना दम दिखाया और रन बनाने का सूखा समाप्त किया। 
विज्ञापन

Former India cricketer Ajay Jadeja has gone after Virat Kohli's doubters after his hundred in Perth
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
ऑस्ट्रेलिया में बेहतर है कोहली का रिकॉर्ड 
कोहली का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बेहतर है और उन्होंने 14 मैचों में 56.03 के औसत से 1457 रन बनाए हैं। कोहली ने इस दौरान सात शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। इतना ही नहीं वह 2011-12 और 2014-15 दौरे पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014-15 दौरा रहा था जब उन्होंने चार मैचों में 86.50 के औसत से 692 रन बनाए थे जिसमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed