फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India cricketer Sunil Gavaskar feel Virat Kohli will be really hungry to score in upcoming test series

BGT: गावस्कर को कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, बोले- ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने के लिए बहुत भूखे होंगे

Mon, 18 Nov 2024 05:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Nov 2024 05:01 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 93 रन ही बनाए थे। कोहली का रन बनाने के लिए संघर्ष करना भारत को 0-3 से मिली हार का एक बड़ा कारण था।

विज्ञापन
Former India cricketer Sunil Gavaskar feel Virat Kohli will be really hungry to score in upcoming test series
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर का मानना है कि खराब फॉर्म से गुजरने के बावजूद विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में आत्मविश्वास से अधिक ओतप्रोत होंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। सीरीज से पहले कोहली की फॉर्म को लेकर काफी चिंता जताई जा रही है जो पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हालांकि, गावस्कर का कहना है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने के लिए काफी भूखे होंगे। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 93 रन ही बनाए थे। कोहली का रन बनाने के लिए संघर्ष करना भारत को 0-3 से मिली हार का एक बड़ा कारण था। कोहली पर राय रखते हुए गावस्कर ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने के लिए भूखे होंगे क्योंकि उन्होंने पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर कई यादगार पारियां खेली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली रन नहीं बना सका था लिहाजा वह रनों का भूखा होगा। पिछली बार एडिलेड टेस्ट में जब दूसरी पारी में पूरी भारतीय टीम 36 रन पर आउट हो गई थी, जहां तक मुझे याद है कोहली ने रन आउट होने से पहले पहली पारी में 70 से ज्यादा रन बनाए थे। इसके अलावा एडिलेड में तो उसने हमेशा रन बनाए हैं। पर्थ में 2018-19 में उसने बेहतरीन टेस्ट शतक जड़ा था जो उसके सबसे शानदार टेस्ट शतकों में से एक। इन पारियों से उसमें अतिरिक्त आत्मविश्वास होगा। शुरुआत में किस्मत का साथ चाहिए और अगर उसे अच्छी शुरुआत मिल गई तो वह बड़ी पारियां खेलेगा।
विज्ञापन

इस साल अच्छा नहीं रहा कोहली का रिकॉर्ड
कोहली का इस साल रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इस साल उन्होंने छह टेस्ट मैच खेले और 22.72 के औसत से 250 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड बेहतर है जिससे इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि कोहली का बल्ला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जमकर बोलेगा। इस 36 वर्षीय बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 मैचों में 1352 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed