फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian bowling coach Paras Mhambrey said that no one expected Rohit virat jadeja retirement in T20I

Team India: 'किसी ने नहीं सोचा था रोहित, कोहली जडेजा संन्यास लेंगे', टीम के इस पूर्व सदस्य ने किया खुलासा

Tue, 23 Jul 2024 02:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 23 Jul 2024 02:24 PM IST
सार

रोहित, कोहली और जडेजा लंबे समय से विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश कर रहे थे। पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में टीम हार गई थी जिस कारण इनका सपना आखिरी छोर में आकर टूट गया था। लेकिन टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।

विज्ञापन
Former Indian bowling coach Paras Mhambrey said that no one expected Rohit virat jadeja retirement in T20I
कोहली और रोहित - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम ने पिछले महीने टी20 विश्व कप का खिताब जीता था, लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। भारत ने 11 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई आईसीसी खिताब जीता था। अब टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे ने खुलासे करते हुए बताया कि ड्रेसिंग रूम में किसी ने नहीं सोचा था कि टीम के यह तीन दिग्गज खिलाड़ी इस तरह संन्यास की घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन

रोहित, कोहली और जडेजा लंबे समय से विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश कर रहे थे। पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में टीम हार गई थी जिस कारण इनका सपना आखिरी छोर में आकर टूट गया था। लेकिन टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'रोहित, कोहली और जडेजा के संन्यास ने हम सभी को चौंकाया'
विश्व कप के दौरान टीम के गेंदबाजी कोच रहे म्हांब्रे ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि वे संन्यास लेंगे। अगर पहले इस बारे में बात हुई होती तो हमें पता रहता कि ऐसा कुछ होने वाला है। लेकिन किसी ने भी इस बारे में बात नहीं की थी। अगर व्यक्तिगत या निजी तौर पर इन तीनों में से किसी ने राहुल द्रविड़ जैसे किसी व्यक्ति से बात की हो तो वो अलग बात है, लेकिन टीम में किसी को नहीं पता था, इसलिए हमारे लिए यह चौंकाने वाला था। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, अगर आप खिलाड़ी की दृष्टि से देखें तो किसी एक प्रारूप को थोड़ने का इससे बेहतर समय क्या होता। हम उन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं जो 12-13 साल से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे हैं। कोहली 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे और इसके बाद टीम कोई विश्व कप नहीं जीत सकी थी। कोहली इस ट्रॉफी को चाहते थे, जब आप वर्षों से किसी चीज को चाहते हो तो एक खिलाड़ी के तौर पर उस चीज को प्राप्त करने के बाद आपको लगता है कि यह प्रारूप अब संपूर्ण हो चुका है। टी20 विश्व कप जीतने के बाद विशेषकर जब आप अपने करियर के इस स्तर पर हों तो अब वे युवा नहीं रह गए। आपको कई बार चुनना पड़ता है, आपको फैसला लेना होता है कि किस प्रारूप में खेलेंगे और किसे प्राथमिकता देंगे क्योंकि उम्र आपका साथ नहीं देती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed