{"_id":"6a9e9277615571c3870c1f5c","slug":"ishan-kishan-joins-yashasvi-jaiswal-5-batters-to-score-double-centuries-in-duleep-trophy-final-2026-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी: ईशान किशन ने 39 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
दलीप ट्रॉफी: ईशान किशन ने 39 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज
Mon, 07 Sep 2026 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:01 PM IST
सार
ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ 250 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ वह टूर्नामेंट के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। ईशान कप्तान के तौर पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले अंशुमान गायकवाड़ के बाद दूसरे बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमबैक के बाद ईशान किशन का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए उन्होंने दोहरा शतक लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया। 250 रन की तूफानी पारी के साथ ईशान अब दलीप ट्रॉफी फाइनल में यह कारनामा करने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।
दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन
- फोटो : IANS
39 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?
इसके साथ ही ईशान किशन ने 39 साल पुराना एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 1987-88 में वेस्ट जोन की कप्तानी करते हुए अंशुमान गायकवाड़ ने फाइनल में 216 रन बनाए थे। अब ईस्ट जोन के कप्तान ईशान ने 250 रन की पारी (रिटायर्ड हर्ट) खेलकर बतौर कप्तान दोहरा शतक के मामले में गायकवाड़ की बराबरी तो की ही, पर बतौर कप्तान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में व्यक्तिगत स्कोर के मामले में उनसे आगे निकलकर रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
ईशान किशन रिटायर्ड हर्ट हुए
ईशान किशन ने अन्य कौन से रिकॉर्ड बनाए और तोड़े?
आइए इस लिस्ट में शामिल पांचों बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं...

- ईशान अरुण लाल और सबा करीम के बाद ईस्ट जोन की तरफ से दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।
- इसके अलावा ईशान ईस्ट जोन की ओर से दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले 31 साल में पहले बल्लेबाज भी बने हैं।
- ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
- ईशान से पहले खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन बनाए थे।
- इसके साथ ही बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बने हैं।
- उन्होंने दिनेश कार्तिक के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। कार्तिक ने साल 2010 में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन की ओर से खेलते हुए 183 रनों की दमदार पारी खेली थी।
- ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान भी हैं।
- ईशान वनडे इंटरनेशनल और दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
- ईशान ओवरऑल दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने।
आइए इस लिस्ट में शामिल पांचों बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं...
रमन
- फोटो : Twitter
1. रमन लांबा: 320 रन
दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज रमन लांबा ने 1987-88 सीजन में नॉर्थ जोन के खिलाफ वेस्ट जोन की ओर से 320 रन की पारी खेली थी। वह दलीप ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दो बल्लेबाजों में शामिल हैं।

अंशुमान
- फोटो : Twitter
2. अंशुमान गायकवाड़: 216 रन
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मुख्य कोच अंशुमान गायकवाड़ ने 1987-88 सीजन में नॉर्थ जोन के खिलाफ वेस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 216 रन बनाए थे।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मुख्य कोच अंशुमान गायकवाड़ ने 1987-88 सीजन में नॉर्थ जोन के खिलाफ वेस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 216 रन बनाए थे।
विज्ञापन
पुजारा
- फोटो : Twitter
3. चेतेश्वर पुजारा: 256 रन*
पुजारा ने 2016-17 सीजन में इंडिया रेड के खिलाफ 256 रन की नाबाद पारी खेली थी।
पुजारा ने 2016-17 सीजन में इंडिया रेड के खिलाफ 256 रन की नाबाद पारी खेली थी।