फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Is there discrimination in player selection? Former Indian cricketer Shikhar Dhawan gives his response

खिलाड़ियों के चयन में होता है भेदभाव?: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने दिया ये जवाब, किस्मत को बताया अहम

Mon, 07 Sep 2026 03:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Sep 2026 03:46 PM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने इस धाराणा को खारिज किया है कि भारतीय टीम में चयन को लेकर भेदभाव होता है। धवन का कहना है कि सिर्फ अच्छा खेल ही आपको टीम में शामिल करा सकता है।

विज्ञापन
Is there discrimination in player selection? Former Indian cricketer Shikhar Dhawan gives his response
शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में खिलाड़ियों के चयन में क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता। लेकिन उन्होंने माना कि इस प्रक्रिया में किस्मत भी भूमिका निभा सकती है। धवन से जब पूछा गया कि क्या जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव होता है क्योंकि उन्हें अधिक मौके नहीं मिलते तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इस धारणा को खारिज किया। 
विज्ञापन

'प्रदर्शन मायने रखता है, क्षेत्र नहीं'
धवन ने कहा, नहीं, निश्चित रूप से कोई भेदभाव नहीं होता। अगर आप अच्छा खेलते हैं तो दुनिया में कोई भी आपको बाहर नहीं रख सकता। आपका खेल ही आपकी पहचान बनता है। कभी-कभी किस्मत भी भूमिका निभाती है। यह सिर्फ जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं है। चाहे दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का, आपको ऐसे कई उदाहरण मिलेंगे जहां कोई खिलाड़ी मौके का हकदार था लेकिन उसे मौका नहीं मिला और उसकी जगह किसी और को चुन लिया गया। यह खेल का ही एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमरान और रसूल का दिया उदाहरण
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रो स्टार क्रिकेट लीग दूसरे सत्र की शुरुआत की घोषणा करने के लिए बुलाई गई थी। यह टूर्नामेंट अगले साल मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होगा। इसकी शुरुआत श्रीनगर से होगी और फाइनल देहरादून में होगा। देश भर में उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें निखारने के लिए समर्पित ये टूर्नामेंट अगले साल मार्च के पहले सप्ताह में श्रीनगर से शुरू होकर देहरादून में भव्य समापन के साथ समाप्त होगा। धवन को जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल के साथ लीग का आइकॉनिक खिलाड़ी घोषित किया गया। भारत के लिए और आईपीएल में खेल चुके रसूल और तेज गेंदबाज उमरान मलिक का जिक्र करते हुए धवन ने कहा कि इन खिलाड़ियों को एक शानदार मंच मिला। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि खिलाड़ी उस स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed