फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan cricketer Basit Ali highlighted BCCI's double standards for Virat Kohli and Rohit Sharma

IND vs NZ: पाकिस्तान के इस पूर्व खिलाड़ी ने की बीसीसीआई की आलोचना, कोहली-रोहित को लेकर सवाल खड़े किए

Mon, 04 Nov 2024 10:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Nov 2024 10:36 AM IST
सार

कप्तान रोहित और स्टार बल्लेबाज कोहली का फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी खराब रहा जो भारत की हार के एक प्रमुख कारण रहा। न्यूजीलैंड ने भारत को उसी की जमीन पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया और सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

विज्ञापन
Former Pakistan cricketer Basit Ali highlighted BCCI's double standards for Virat Kohli and Rohit Sharma
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को मिली करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर निशाना साधा है। बासित ने बोर्ड द्वारा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी को लेकर कैजुअल रवैया अपनाने पर राय रखी। मालूम हो कि बीसीसीआई ने इस साल की शुरुआत में कड़ा रुख अपनाते हुए सभी खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के लिए कहा था। हालांकि, कोहली और रोहित को इन नियमों से छूट दी गई थी और यह इन दोनों पर निर्भर था कि वे घरेलू टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं या नहीं। 
विज्ञापन

कप्तान रोहित और स्टार बल्लेबाज कोहली का फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी खराब रहा जो भारत की हार के एक प्रमुख कारण रहा। न्यूजीलैंड ने भारत को उसी की जमीन पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया और सीरीज में क्लीन स्वीप किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार से भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावना कठिन हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बासित ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, यह अनिवार्य किया गया था कि आपको भारतीय टीम में चयन के लिए पात्र होने के लिए खुद को घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध कराना होगा। सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में खेले, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत भी, लेकिन रोहित और विराट को फ्री हैंड दिया हुआ था कि आप दोनों खुद को इससे बाहर भी कर सकते हो। 
विज्ञापन

'ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले घरेलू क्रिकेट खेलें रोहित-कोहली'
बासित ने विराट और रोहित को सलाह देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले इन दोनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। बासित ने कहा, कोहली अपनी लय में नहीं हैं और खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। रोहित के लिए भी यही बात लागू होती है क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में टेस्ट मैच का अभ्यास नहीं दिखा। 

रोहित-कोहली का टेस्ट में अच्छा नहीं रहा प्रदर्शन
इस साल कोहली ने छह टेस्ट मैचों में 22.72 के औसत से 250 रन बनाए जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। दूसरी ओर, रोहित ने 11 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में 29.40 के औसत से 588 रन बनाए। रोहित ने इस साल टेस्ट में दो शतक और दो अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed