फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Sri Lankan captain Arjuna Ranatunga feels that the constant spotlight on Virat Kohli is unnecessary

Team India: कोहली के लगातार सुर्खियों में रहने को इस पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने बताया गैरजरूरी, दी ये सलाह

Tue, 11 Feb 2025 10:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:59 AM IST
सार

कोहली पिछले कुछ समय से बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में शतक लगाने के बाद से बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं।

विज्ञापन
Former Sri Lankan captain Arjuna Ranatunga feels that the constant spotlight on Virat Kohli is unnecessary
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विश्व विजेता अर्जुन राणातुंगा का कहना है कि भारत के स्टार बल्लेबाज विरोट कोहली का लगातार सुर्खियों में रहना गैरजरूरी है और उन्हें अपने भविष्य को लेकर खुद फैसला लेने देना चाहिए। कोहली पिछले कुछ समय से बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में शतक लगाने के बाद से बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। 
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं कोहली 
कोहली ने हाल ही में 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी, लेकिन वह बस छह रन ही बना सके थे। उनका खराब प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जारी है। कोहली दूसरे वनडे में खेलने उतरे और सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुए। कोहली नागपुर में घुटने में सूजन के कारण नहीं खेल सके थे। कोहली के खराब प्रदर्शन के कारण उनके भविष्य को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। राणातुंगा ने हालांकि, कहा कि इस बल्लेबाज का भविष्य उनके हाथ में है और कोहली को अपना रास्ता खुद बनाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राणातुंगा ने कहा, कोहली जैसे महान खिलाड़ी के लिए जिन्होंने इतने रन बनाए हैं, मुझे लगता है कि उन पर ही फैसला छोड़ दिया जाना चाहिए। यह ऐसा फैसला है जिसका निर्णय कोहली को ही लेना है। हमेशा उन्हें सुर्खियों में रखने की जरूरत नहीं है, यह गैरजरूरी है। यह उनका निर्णय है तो उन्हें ही फैसला लेने दीजिए। 
विज्ञापन

कोहली को दिग्गजों से राय लेने की दी सलाह 
श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने साथ ही कोहली को सलाह दी कि वह सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर या राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से खराब फॉर्म को लेकर राय लेनी चाहिए। राणातुंगा का मानना है कि दिग्गजों की मदद लेने से कोहली को फॉर्म में वापसी करने में मदद मिलेगी। राणातुंगा ने कहा, मुझे लगता है कि कोहली को गावस्कर, वेंगसरकर या द्रविड़ से सलाह लेनी चाहिए। वे उनकी फॉर्म में वापसी करने में मदद मिल सकती है। 

कोहली और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के फॉर्म में वापसी के बारे में बात करते हुए राणातुंगा ने कहा कि यह बस एक अच्छी पारी की बात है। राणातुंगा ने कहा, 'उनके कद और वे जिस तरह के बल्लेबाज हैं, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि लय हासिल करना इनके लिए एक अच्छी पारी की बात है।' मालूम हो कि रोहित ने कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed