{"_id":"69f3752b063f8129390c1427","slug":"gt-vs-rcb-gujarat-titans-vs-royal-challengers-bengaluru-ipl-2026-virat-kohli-stats-and-records-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs RCB: विराट ने एक ही ओवर में जड़े लगातार पांच चौके, इस लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर एक बने कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs RCB: विराट ने एक ही ओवर में जड़े लगातार पांच चौके, इस लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर एक बने कोहली
Thu, 30 Apr 2026 08:58 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:58 PM IST
सार
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली ने शानदार उपलब्धि हासिल की। कोहली ने कगिसो रबाडा के ओवर में लगातार पांच चौके लगाए।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली आरसीबी की तरफ से एक ओवर में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं। विराट कोहली ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दूसरे ओवर में पांच चौके लगाए। उन्होंने कगिसो रबाडा के खिलाफ ओवर की शुरुआती पांच गेंदों पर ऐसा किया, जिसके साथ कोहली ने क्रिस गेल और शेन वॉटसन की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं कोहली
क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ ईश्वर पांडे के एक ही ओवर में पांच चौके लगाए थे, जबकि शेन वॉटसन ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के विरुद्ध तिषारा परेरा के खिलाफ ऐसा किया था। इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे कोहली ने गुरुवार को गुजरात के खिलाफ 13 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए। इस पारी में एक छक्का और पांच चौके शामिल थे।
आईपीएल 2026 की 9 पारियों में विराट कोहली 54.14 की औसत के साथ 379 रन बना चुके हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। कोहली ने इस सीजन 69*, 28, 32, 50, 49, 19, 81, 23* और 28 रन की पारियां खेली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह मैच जीत लेती है, तो आरसीबी 14 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर होगी। इस टीम ने अब तक आठ में से छह मैच जीते हैं।

दोनों टीमों ने नहीं किया कोई बदलाव
शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार के साथ मुकाबले में उतरी है। वहीं, रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड के साथ यह मैच खेल रही है।