{"_id":"62122fa5fe246f14a55edfa2","slug":"gujarat-titans-unveils-their-official-log-on-metaverse-ahead-of-ipl-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आखिरकार सामने आया गुजरात टाइटंस का लोगो, दिलचस्प अंदाज में फ्रेंचाइजी ने किया लॉन्च","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आखिरकार सामने आया गुजरात टाइटंस का लोगो, दिलचस्प अंदाज में फ्रेंचाइजी ने किया लॉन्च
Sun, 20 Feb 2022 05:53 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 20 Feb 2022 05:53 PM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग की नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपना लोगो जारी कर दिया। अहमदाबाद आधारित नई फ्रेंचाइजी ने मेटावर्स पर टाइटंस डगऑउट के माध्यम से अपनी टीम का लोगो जारी किया।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस का लोगो
- फोटो : twitter@gujarat_titans
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग की नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपना लोगो जारी कर दिया। अहमदाबाद आधारित नई फ्रेंचाइजी ने मेटावर्स पर टाइटंस डगऑउट के माध्यम से अपनी टीम का लोगो जारी किया।
विज्ञापन
फ्रेंचाइजी ने शनिवार को घोषणा कि थी कि उन्होंने 'द टाइटंस डगआउट' नाम के मेटावर्स में एक वर्चुअल स्पेस बनाया है, जहां फैंस सीधे टीम से जुड़ सकेंगे। इसके बाद आज यानी रविवार को आईपीएल के 15वें सीजन में डेब्यू करने वाल गुजरात टाइटंस ने टीम के लोगो के अनावरण के साथ वर्चुअल दुनिया में एंट्री की। इस आयोजन में मुख्य कोच आशीष नेहरा, कप्तान हार्दिक पांड्या और युवा क्रिकेटर शुभमन गिल एक-दूसरे से बातचीत करते हुए द मेटावर्स में लोगो का खुलासा कर रह हैं।
विज्ञापन
🏃🏃♀️Step into the Titans Dugout! ▶️ Watch our stars unveil the logo in the metaverse! ⭐ ▶️ https://t.co/dCcIzWpM4U#GujaratTitans pic.twitter.com/9N6Cl6a3y4
विज्ञापन विज्ञापन— Gujarat Titans (@gujarat_titans) February 20, 2022
गुजरात टाइटंस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा को अपना कोच बनाया है, जबकि टीम इंडिया को 2011 में वर्ल्डकप जिताने वाले कोच गैरी कर्स्टन बतौर को टीम का मेंटर बनाया गया है। विक्रम सोलंकी टीम के डायरेक्टर होंगे।
सीवीसी कैपिटल्स ने 5625 करोड़ में खरीदी गुजरात की फ्रेंचाइजी
आईपीएल में इस साल आठ की जगह कुल 10 टीमें खेलेंगी। बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान पिछले साल 25 अक्तूबर को किया था। अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल्स ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। लखनऊ ने पिछले महीने ही अपने आधिकारिक नाम का एलान किया था। यह टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के नाम से जानी जाएगी। वहीं अहमदाबाद ने अपना नाम गुजरात टाइटंस रखा।
गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, जेसन रॉय, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, डोमिनिक ड्रेक्स, जयंत यादव, विजय शंकर, दर्शन नलकंडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, डेविड मिलर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह, वरुण आरोन