{"_id":"5f4f2da5b8f7f25ad9603a08","slug":"happy-birthday-ishant-sharma-unknown-facts-about-indian-pacer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B' Day Spcl: टीम इंडिया के दूसरे सबसे लंबे क्रिकेटर हैं इशांत शर्मा, जानें करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
B' Day Spcl: टीम इंडिया के दूसरे सबसे लंबे क्रिकेटर हैं इशांत शर्मा, जानें करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इशांत ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 420 खिलाड़ियों का शिकार किया है। इसके अलावा वह आईपीएल में भी 72 विकेट चटका चुके हैं। आइए इशांत से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 6
इशांत शर्मा
- फोटो : पीटीआई
इशांत शर्मा टीम इंडिया के दूसरे सबसे लंबे क्रिकेटर हैं। उनका कद 6.4 इंच है, जिसकी वजह से टीम मेट्स उन्हें लंबू कहकर भी बुलाते हैं। टीम इंडिया के सबसे लंबे क्रिकेटर अबय कुरुविला थे, जिनका कद 6.6 इंच था।
3 of 6
ishant sharma
बहुत ही कम लोग यह बात जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इशांत के सबसे पसंदीदा शिकार रहे हैं। हालांकि इशांत ने इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एंड्र्यू स्ट्रॉस को सबसे ज्यादा नौ बार आउट किया है। वहीं पोंटिंग और क्लार्क को वह 7-7 बार आउट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : ट्विटर
इशांत ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों ने फर्स्ट क्लास करियर और रणजी ट्रॉफी में एक साथ डेब्यू मैच खेला था। ऑस्ट्रेलियाई दौरे (2011-12) पर इशांत ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। इस दौरे पर मेलबर्न में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में इशांत ने 152.2 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से गेंद डाली थी।
विज्ञापन
5 of 6
इशांत शर्मा
इसके अलावा इशांत के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज है। दरअसल एलिस्टेयर कुक (294), माइकल क्लार्क (329*) और ब्रैंडन मैकुलम ने (302) टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में बड़ी पारियां खेली हैं। अजीब बात है कि इतना विशाल स्कोर बनाने वाले इन सभी खिलाड़ियों को मैच में इशांत ने जीवनदान दिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।