फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरभजन सिंह भी नहीं खेलेंगे IPL 2020, सुरेश रैना के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स को एक और झटका

Fri, 04 Sep 2020 02:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 04 Sep 2020 02:35 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हरभजन सिंह का यह चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ तीसरा सीजन होता। 160 मैच में 150 विकेट ले चुके भज्जी के बल्ले से 829 रन भी निकले हैं। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हरभजन सिंह ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2016 के एशिया कप में यूएई के खिलाफ खेला था।

विज्ञापन
Harbhajan Singh pulls out of IPL 2020, another big blow to Chennai Super Kings after Suresh Raina
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले टीम के दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसकी वजह से टीम की ट्रेनिंग आगे बढ़ानी पड़ी। उधर टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना आईपीएल छोड़कर भारत लौट आए। अब टीम के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने भी निजी कारणों के चलते आईपीएल से नाम वापस ले लिया है।

Harbhajan Singh pulls out of IPL 2020, another big blow to Chennai Super Kings after Suresh Raina

UAE भी नहीं पहुंचे थे भज्जी

कोरोना महामारी के खतरे के बीच यूएई में होने वाले इस सीजन के लिए 40 वर्षीय हरभजन यूएई भी नहीं पहुंचे थे। टीम मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों से पहले ही हरभजन के बगैर टूर्नामेंट के लिए तैयार रहने को कह दिया था। सीएसके के पास हरभजन के अलवा तीन अन्य प्रमुख स्पिनर हैं, इनमें लेगी इमरान ताहिर और पीयूष चावला लेगी हैं तो मिचेल सैंटनर बाएं हाथ के स्लो आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं।
 

Harbhajan Singh pulls out of IPL 2020, another big blow to Chennai Super Kings after Suresh Raina

आईपीएल इतिहास के तीससे सबसे सफल गेंदबाज

बीते सीजन में 16 विकेट हासिल करने वाले भज्जी की गिनती आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे सफल गेंदबाजों में होती है। लसिथ मलिंगा (170), अमित मिश्रा (157) के बाद 'टर्बनेटर' (150 विकेट) का ही नाम आता है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हरभजन सिंह का यह चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ तीसरा सीजन होता। 160 मैच में 150 विकेट ले चुके भज्जी के बल्ले से 829 रन भी निकले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harbhajan Singh pulls out of IPL 2020, another big blow to Chennai Super Kings after Suresh Raina
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

CSK के 13 सदस्य हुए कोरोना संक्रमित

कोविड-19 से संक्रमित दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ को छोड़कर चेन्नई सुपरकिंग्स के बाकी खिलाड़ी आज से अभ्यास भी शुरू करने वाले हैं, क्योंकि तीसरे दौर के परीक्षण के बाद उन सभी के परिणाम निगेटिव आए हैं, जो पिछले सप्ताह पॉजिटिव पाए गए थे। सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस विश्वनाथन ने कहा, ‘अभ्यास आज से शुरू हो जाएगा। उन 13 को छोड़कर बाकी सभी का परीक्षण तीसरी बार भी निगेटिव आया है, जिनका परीक्षण पॉजिटिव आया था उनका क्वारंटीन (14 दिन) पूरा करने के बाद ही फिर से परीक्षण किया जाएगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed