सब्सक्राइब करें

विश्व कप से पहले गरजा यह खिलाड़ी, कहा- रन बनाने की भूख अब और बढ़ गई है

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 24 May 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Hashim Amla says before world cup I am hungrier than ever before
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

अपने तीसरे विश्व कप में खेलने की तैयारी कर रहे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा है कि खेल से दूर रहकर बिताए समय ने उनकी रनों की भूख बढ़ा दी है।


 

Trending Videos
Hashim Amla says before world cup I am hungrier than ever before
हाशिम अमला - फोटो : ICC

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18000 से अधिक रन बनाने वाले अमला एक समय दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के आधार स्तंभ थे लेकिन खराब फॉर्म के कारण टीम में जगह गंवा बैठे। वह इस साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे जिसमें उप कप्तान क्विंटन डी कॉक के साथ एडन मार्कराम ने पारी का आगाज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hashim Amla says before world cup I am hungrier than ever before
हाशिम अमला - फोटो : ESPN

अमला आईपीएल में भी नहीं खेले और उन्होंने कहा कि लंबे ब्रेक से उन्हें अपने खेल को धारदार बनाने में मदद मिली। उन्होंने कहा, ‘मेरी भूख पहले से अधिक है और इसमें कोई शक नहीं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनने का मौका मिला लेकिन टीम से दूर रहने के दौरान मेरी मजबूत वापसी की इच्छा मजबूत हुई।’ 

Hashim Amla says before world cup I am hungrier than ever before
Hashim Amla

आईसीसी ने अमला के हवाले से कहा, ‘चीजें उस तरह होती हैं जिसकी आपने उम्मीद नहीं की होती और हाल में जिस तरह चीजें हुई मैंने उसकी उम्मीद नहीं की थी। लेकिन मेरा मानना है कि जब कुछ होता है तो इसमें कुछ अच्छा होता है। मैंने खेल से दूर समय बिताया और एक बार फिर राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने को लेकर उत्सुक हूं।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed