फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक झटके में खत्म हुआ 30 क्रिकेटर्स का करियर, क्रिकेट किट जलाने को मजबूर हुए खिलाड़ी

Fri, 19 Jul 2019 07:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 19 Jul 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
How one decision ended Zimbabwe cricketers careers
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम - फोटो : file

आईसीसी ने सरकारी हस्तक्षेप के बाद जिम्बाब्वे को निलंबित कर दिया और इस फैसले से सिकंदर रजा सहित जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हैरान और निराश हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे उनका करियर समाप्त हो गया। आईसीसी ने गुरूवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट को वैश्विक संस्था के संविधान के उल्लघंन के लिए तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया जो किसी भी तरह के सरकारी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करती। 

How one decision ended Zimbabwe cricketers careers
सिकंदर रजा

रजा ने ट्विटर पर भावनात्मक पोस्ट में लिखा कि वह इस तरह से खेल को अलविदा नहीं करना चाहते थे। उन्होंने अपने हैंडल पर लिखा, 'कैसे एक फैसले ने एक टीम को अजनबी बना दिया। कैसे एक फैसले ने इतने सारे लोगों को बेरोजगार कर दिया। कैसे एक फैसला इतने सारे परिवारों को प्रभावित करता है। कैसे एक फैसले ने इतने सारे करियर खराब कर दिए, निश्चित रूप से मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को इस तरह से अलविदा नहीं करना चाहता था।'
 



सिकंदर रजा ने आशंका जताई है कि जिम्बाब्वे के खिलाड़ी कोई और करियर अपनाने के बारे में सोच सकते हैं। रजा खुद भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके हैं। रजा ने कहा कि मैं नहीं जानता कि एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर हम कहां खेलेंगे। क्या हमें अपना क्रिकेट का सामान जला देना चाहिए और नौकरी के लिए प्रयास करने चाहिए।

How one decision ended Zimbabwe cricketers careers
ब्रेंडन टेलर - फोटो : getty

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर ने कहा कि इस फैसले ने इतने सारे लोगों का करियर खत्म कर दिया जो देश में इस खेल से जुड़े थे। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज कायल जार्विस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
How one decision ended Zimbabwe cricketers careers
सोलोमोन मीर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सोलोमोन मीर ने आईसीसी के फैसले के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की भी घोषणा कर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैंने खिलाड़ियों और तकनीकी स्टाफ को हाल में दौरे के अंत में अपने फैसले के बारे में बता दिया था। मैं तुरंत प्रभाव से जिम्बाब्वे क्रिकेट के सभी प्रारूपों में संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा अधिकारिक रूप से करना चाहता था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मौजूदा हालात में इस तरह जाना पड़ रहा है जो मेरे नियंत्रण में नहीं हैं। लेकिन मैंने एक नयी दिशा में कदम उठाने का फैसला किया है।'

 

विज्ञापन
How one decision ended Zimbabwe cricketers careers
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

जिम्बाब्वे की टीम को सितंबर में बांग्लादेश में त्रिकोणीय टी-20 सीरीज खेलनी थी, जिसमें तीसरी टीम अफगानिस्तान थी। इसके अलावा उसे यूएई में अक्टूबर में वर्ल्ड टी-20 क्वालीफायर में भी हिस्सा लेना था। जनवरी 2020 में भारत का दौरा करना था। मगर निलंबन के बाद अब टीम किसी भी आईसीसी इवेंट में नहीं खेल सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed