फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Womens T20I Rankings: Nandani Sharma and Kranti Goud jumps know updates

आईसीसी रैंकिंग: जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रदर्शन का नंदिनी-क्रांति को मिला फायदा, वनडे में मेगन शट-एलिस पेरी चमकीं

Tue, 20 Oct 2026 04:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 20 Oct 2026 04:12 PM IST
सार

आईसीसी की ताजा महिला क्रिकेट रैंकिंग में नंदिनी शर्मा 26 स्थान की छलांग लगाकर टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 45वें और क्रांति गौड़ नौ स्थान ऊपर चढ़कर 43वें नंबर पर पहुंच गई हैं। शेफाली वर्मा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर बरकरार हैं।

विज्ञापन
ICC Womens T20I Rankings: Nandani Sharma and Kranti Goud jumps know updates
क्रांति-नंदिनी - फोटो : ANI-BCCI

विस्तार

आईसीसी की ताजा महिला क्रिकेट रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़ को बड़ा फायदा हुआ है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम दोनों खिलाड़ियों को मिला। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेगन शट, एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड ने भी रैंकिंग में सुधार किया है।
विज्ञापन


टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में नंदिनी की बड़ी छलांग
जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मुकाबलों में तीन विकेट लेने वाली भारतीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 26 स्थान की छलांग लगाई है। वह अब 45वें नंबर पर पहुंच गई हैं। पहले मुकाबले में उन्होंने 11 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। इस प्रदर्शन के बाद नंदनी के रेटिंग अंक करियर के सर्वश्रेष्ठ 507 तक पहुंच गए हैं। वहीं, क्रांति गौड़ ने शुरुआती दो मैचों में एक-एक विकेट लिया। इसके दम पर वह नौ स्थान ऊपर चढ़कर 43वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


शेफाली वर्मा चौथे स्थान पर बरकरार
भारतीय बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 25 गेंदों पर 55 रन की तूफानी पारी खेलने वाली शेफाली वर्मा चौथे स्थान पर बरकरार हैं। दीप्ति शर्मा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। सीरीज के पहले मैच में 37 गेंदों पर 49 रन बनाने के बाद वह एक स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 37वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे की बल्लेबाजों को भी मिला फायदा
सीरीज में पिछड़ने के बावजूद जिम्बाब्वे की महिला खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रदर्शन के दम पर रैंकिंग में सुधार किया है। केलिस न्दलोवु तीन स्थान ऊपर चढ़कर 64वें नंबर पर पहुंच गई हैं। चिपों मुगेरी-तिरिपानो सात स्थान की छलांग के साथ 73वें नंबर पर हैं, जबकि जोसेफिन न्कोमो 91वें स्थान पर पहुंच गई हैं। पहले टी20 मुकाबले में 33 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाने वाली शार्ने मायर्स को भी बड़ा फायदा हुआ है। वह 19 स्थान ऊपर चढ़कर 96वें नंबर पर पहुंच गई हैं और शीर्ष 100 बल्लेबाजों में वापसी की है।

न्यूजीलैंड की प्लिमर और ग्रीन की रैंकिंग में सुधार
न्यूजीलैंड की जॉर्जिया प्लिमर और मैडी ग्रीन ने भी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत की है। नॉर्थ सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार साझेदारी करने वाली प्लिमर 13 स्थान ऊपर चढ़कर 48वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, मैडी ग्रीन तीन स्थान के सुधार के साथ 34वें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 16वें स्थान पर बनी हुई हैं। न्यूजीलैंड की गेंदबाजों को भी रैंकिंग में फायदा मिला है। जेस केर पांच स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गई हैं। ब्री इलिंग छह स्थान की छलांग के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ 23वें स्थान पर हैं। वहीं, नैन्सी पटेल पांच स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 35वीं रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।


वनडे रैंकिंग में मेगन शट और एलिस पेरी को फायदा
महिला वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन का इनाम हासिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने में अहम भूमिका निभाने वाली तेज गेंदबाज मेगन शट महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को भी वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह चार स्थान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, एलिस पेरी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर आ गई हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में भी उन्होंने 14 स्थान की छलांग लगाई है और अब संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed