{"_id":"5ffe85493c4e1a1c591d2a2f","slug":"if-will-pucovski-doesn-t-make-it-to-brisbane-test-marcus-harris-will-open-says-justin-langer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरी टेस्ट में दिख सकती है नई ओपनिंग जोड़ी, कोच ने भी माना गहरे संकट में ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरी टेस्ट में दिख सकती है नई ओपनिंग जोड़ी, कोच ने भी माना गहरे संकट में ऑस्ट्रेलिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 13 Jan 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विल पुकोवस्की
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम तो चोटिल खिलाड़ियों से जूझ ही रही है, अब ऑस्ट्रेलिया को भी झटका लगा है। सिडनी टेस्ट में डेब्यू करने वाले विल पुकोवस्की आखिरी टेस्ट से लगभग बाहर हो गए हैं। कोच जस्टिन लैंगर ने आज इसकी जानकारी दी। ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से शुरू होने वाले टेस्ट में अब कंगारू फिर से एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आ सकते हैं।
2 of 4
विल पुकोवस्की
- फोटो : social media
सिडनी टेस्ट की पहली पारी में शानदार अर्धशतक (62) जमाने वाले पुकोवस्की ने अपने इंटरनेशनल करियर का दमदार आगाज किया था। हालांकि दूसरी पारी (10) में वह सस्ते में ही आउट हो गए फिर पांचवें दिन फिल्डिंग के दौरान अपना दाहिना कंधा चोटिल कर बैठे। 86वें ओवर में गेंद को डाइव लगाकर रोकने में वह विफल हुए और कुछ देर कंधा पकड़कर बैठ गए।
3 of 4
विल पुकोवस्की और मार्नस लाबुशेन
- फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
अंतिम टेस्ट से पहले सलामी बल्लेबाज को अपनी फिटनेस साबित करने का पूरा मौका दिया गया है, लेकिन इस 22 वर्षीय पुकोवस्की के कंधे की हड्डी आंशिक रूप से खिसक गई है। पिछले महीने अभ्यास मैच के दौरान वह कनकशन (सिर की चोट) का शिकार हो गए थे। अगर पुकोवस्की कल तक फिट नहीं हो पाए तो मार्कस हैरिस वार्नर के साथ ओपनिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मार्कस हैरिस
नौ टेस्ट में 385 रन बना चुके मार्कस हैरिस के खाते में दो अर्धशतक भी है। 79 रन उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है। 1-1 से बराबरी पर खड़ी चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में 8 विकेट से जीता था। दूसरे टेस्ट में भारत ने पलटवार करते हुए मेलबर्न का मैदान मारा था। सिडनी में खेला गया टेस्ट मैच भारत ड्रॉ कराने में सफल रहा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।