सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG Dream11 Prediction Today India vs Afghanistan Playing XI Captain and Players List News

IND vs AFG Playing 11: पंत या जुरेल में से किसे मिलेगी प्लेइंग-11 में जगह, उचित संयोजन तैयार करने उतरेगा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Jun 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

India vs Afghanistan Test Playing 11 Prediction: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच के दौरान नंबर तीन और रवींद्र जडेजा का विकल्प खोजना भारतीय टीम के लिए अहम पहलू होंगे। इसमें यह भी देखना दिलचस्प होगा कि किसी खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं?

IND vs AFG Dream11 Prediction Today India vs Afghanistan Playing XI Captain and Players List News
गंभीर और गिल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम लंबे समय बाद टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा नहीं है, लेकिन आगे टीम की डगर कठिन है इसलिए वह उचित संयोजन तैयार करने के इरादे से उतरेगा। भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है। 
Trending Videos

नंबर तीन पर कोच ने स्पष्ट किया रुख
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर थी कि इस मैच में नंबर तीन के स्थान पर साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल में से कौन उतरेगा। मैच से एक दिन पहले ही मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट किया है कि तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन बल्लेबाजी के लिए आएंगे। यानी यह तय है कि पडिक्कल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। गंभीर का तर्क है कि सुदर्शन को तीसरे नंबर पर ज्यादा मौके नहीं है और चार-पांच मैचों से उनका आकलन नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा के विकल्प की करनी होगी तलाश
भारतीय खिलाड़ी पिछले साल बेहतरीन तैयारी के साथ मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम से 0-2 से मिली करारी हार को नहीं भूले होंगे और वह अनुभव के अंतर के बावजूद विपक्षी टीम को हल्के में न लें तो बेहतर होगा। तीसरे नंबर का बल्लेबाज और लाल गेंद की क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के संभावित उत्तराधिकारी दो ऐसे पहलू हैं जिन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले इस मैच में दौरान सुलझाना चाहेंगे।

इस मैच में रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है, लेकिन यह एक सच्चाई है कि भारतीय चयनकर्ता और टीम प्रबंधन राजकोट के इस ऑलराउंडर के बिना भी टीम को तैयार करने के लिए अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। इसका एक प्रमुख कारण जडेजा का गेंदबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाना रहा है। जडेजा की सबसे बड़ी खूबी विदेशी परिस्थितियों में टेस्ट मैच में उनकी बल्लेबाजी है, जो अभी भी बेहतरीन है और इसलिए उनके पास अभी कुछ समय है। लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने उनके विकल्प की तलाश शुरू कर दी है और इसलिए उसने मानव सुथार और हर्ष दुबे को टीम में रखा है। 
विज्ञापन

पंत को मिल सकता है मौका
अगर पिछले कुछ दिन के नेट अभ्यास पर गौर करें तो सुथार बेहतर खिलाड़ी नजर आते हैं लेकिन दुबे का पलड़ा भी कम भारी नहीं है। मानव आक्रामक गेंदबाज नजर आते हैं जबकि दुबे का रवैया थोड़ा रक्षात्मक है लेकिन उनकी बल्लेबाजी अधिक मजबूत है। वहीं, उपकप्तानी से हटाए जाने के बावजूद ऋषभ पंत ही विकेटकीपर के तौर पर पहली पंसद होंगे। खुद गंभीर ने कहा है कि पंत को उनका समर्थन प्राप्त है। पंत का आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और अब वह इस मैच के जरिये फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: यशस्वी जासवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमातुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलिखिल, अजमातुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांग्याल खारोतई, कईस अहमद, बिलाल सामी, सलीम सैफी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed