सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer Likely to Become T20 Captain Vaibhav Suryavanshi in Contention Who Will Be Vice-Captain

भारतीय टीम में बदलाव की तैयारी: श्रेयस का T20 कप्तान बनना लगभग तय, कौन होगा उपकप्तान? वैभव को मिल सकता है मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Jun 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की शनिवार को बैठक होनी है। इसमें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ ही एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का चयन होना है। सभी की नजरें इस बात पर हैं कि सूर्यकुमार यादव का क्या होगा। क्या उन्हें बरकरार रखा जाएगा या टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी।

Shreyas Iyer Likely to Become T20 Captain Vaibhav Suryavanshi in Contention Who Will Be Vice-Captain
भारतीय टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टी20 टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है और अब ये लगभग तय है कि सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर टी20 टीम के कप्तान होंगे। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तथा जापान में होने वाले एशिया खेलों की टीम के चयन के लिए शनिवार को अजीत अगरकर की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक होगी। भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं।  
Trending Videos

सूर्यकुमार के लिए टीम में जगह बनाना हुआ मुश्किल
एशियाई खेलों का आयोजन इस साल सितंबर-अक्तूबर में जापान में होना है। इसके लिए टीम की घोषणा इसलिए जल्दी हो रही है क्योंकि आयोजकों ने डेडलाइन पहले की रखी है। यह माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा टी20 टीम के नए उपकप्तान होंगे, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी सीनियर टीम में पहली बार जगह मिल सकती है। सूर्यकुमार यादव से सिर्फ कप्तानी ही नहीं छिनेगी, बल्कि वह टीम से बाहर किए जा सकते हैं। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने इस साल टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव किया था, लेकिन पिछले कई महीनों से वह फॉर्म में नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस का पलड़ा भारी क्यों?
  • दूसरी तरफ, 31 साल के श्रेयस टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब माना जा रहा है कि वह नंबर चार स्थान पर जगह लेंगे। 
  • आईपीएल में कप्तान के तौर पर श्रेयस का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया है। 
  • 2024 में उनकी ही कप्तानी में केकेआर ने खिताब अपने नाम किया था। 
  • तीन अलग-अलग टीमों को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाने वाले श्रेयस एकमात्र कप्तान हैं जिससे उनकी लीडरशीप को लेकर भरोसा बढ़ा है। 
  • इतना नहीं, कप्तान की जिम्मेदारी के बावजूद श्रेयस की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा और इस साल आईपीएल में उन्होंने दमदार बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन

दो अलग टीमों का होगा एलान
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ब्रिटेन दौर और एशियाई खेलों के लिए दो अलग-अलग टीम का एलान करेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीमित ओवरों की सीरीज होने के बावजूद एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनेगा। एशियाई खेलों में तिलक वर्मा टीम के कप्तान हो सकते हैं और वैभव सूर्यवंशी भी इस टी20 टीम का हिस्सा हो सकते हैं। 

नए चेहरों को मौका, क्या भुवनेश्वर की होगी वापसी?
इस दौरे के लिए कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है जिसमें तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और लेफ्ट ऑर्म स्पिनर हर्ष दुबे शामिल हैं जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे टीम में जगह मिली थी। चयनकर्ता मोहम्मद शमी से तो आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हो पाती है या नहीं। भुवनेश्वर ने इस आईपीएल सीजन में 36 साल की उम्र में दमदार प्रदर्शनकिया था और 28 विकेट अपने नाम किए थे। भुवनेश्वर सपाट पिच पर काफी कारगर साबित होते हैं और इंग्लैंड की परिस्थितियों में टीम के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed