{"_id":"631a1005b21da11869623562","slug":"ind-vs-afg-virat-kohli-kisses-ring-after-scoring-century-dedicated-hundred-to-anushka-sharma-daughter-vamika","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: विराट कोहली ने शतक लगाने के बाद रिंग को चूमा, अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के नाम किया सैकड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: विराट कोहली ने शतक लगाने के बाद रिंग को चूमा, अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के नाम किया सैकड़ा
Thu, 08 Sep 2022 10:28 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:28 PM IST
सार
कोहली ने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर नवंबर 2019 में डे-नाइट टेस्ट के दौरान लगाया था। उसके बाद से विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने में 84 पारी लग गए।
विज्ञापन
शतक लगाने के बाद विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ। कोहली ने दुबई में एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने 122 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट ने 61 गेंद की पारी में 12 चौके और छह छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। कोहली ने शतक लगाने के बाद रिंग को चूमा। लोग इस बात को जानना चाहते थे कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। विराट ने पारी के बाद इसका खुलासा किया।
कोहली ने कहा, ''"मैं अभी बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, बहुत आभारी हूं। पिछले ढाई सालों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं। मैं नवंबर में 34 साल का हो जाऊंगा इसलिए अब पहले की तरह जश्न नहीं मना सकता। इस फॉर्मेट में मैं शतक की उम्मीद कम ही कर रहा था। जब मैं टीम में वापस आया तो सबने मेरा स्वागत किया। मैंने रिंग को किस किया। अनुष्का शर्मा मुश्किल परिस्थितियों में मेरे साथ रहीं। यह शतक उनके और बेटी वामिका के लिए है।''
विराट ने आगे कहा, ''खेल से दूर रहकर मैंने काफी कुछ सीखा। लोग मेरे शतक के बारे में बात कर रहे थे। मैंने छह हफ्ते का ब्रेक लिया। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुका था। मैं अपनी टीम को बेस्ट प्रदर्शन करके देना चाहता था। अब मैंने अपनी लय हासिल कर ली है। यह मेरे लिए भी अच्छा और टीम के लिए भी।''

कोहली ने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर नवंबर 2019 में डे-नाइट टेस्ट के दौरान लगाया था। उसके बाद से विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने में 84 पारी लग गए। कोहली ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। यह उनके करियर का 71वां शतक है।
विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली के 71 शतक हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी की। अब उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 शतक लगाए थे।