फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: पोंटिंग के बाद ब्रेट ली का विराट और रोहित पर तंज, तकनीक पर काम कर खेल सुधारने की दी सलाह

Wed, 13 Nov 2024 05:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Nov 2024 05:12 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की हालिया टेस्ट सीरीज में लचर प्रदर्शन के बाद इन दोनों बल्लेबाजों के ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की सीरीज में प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
IND vs AUS: After Ponting, Brett Lee took a jibe at Virat Kohli and Rohit Sharma, asks to work on technique
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को सलाह दी है कि वे अपनी तकनीक पर काम करने के साथ 'रीसेट बटन' (पहले की तरह लय हासिल करें) दबाएं। बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज पर्थ में 22 नवंबर से होगा।
IND vs AUS: After Ponting, Brett Lee took a jibe at Virat Kohli and Rohit Sharma, asks to work on technique
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट-रोहित पर रहेंगी नजरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की हालिया टेस्ट सीरीज में लचर प्रदर्शन के बाद इन दोनों बल्लेबाजों के ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की सीरीज में प्रदर्शन पर नजर रहेगी। न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से शिकस्त दी थी। ली ने एक ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, 'जब आप एक के बाद एक खराब प्रदर्शन करते हैं, तो दबाव बढ़ जाता है। इसलिए, मुझे लगता है कि अब बात यह है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी को फिर से कड़ा अभ्यास करना होगा।'
IND vs AUS: After Ponting, Brett Lee took a jibe at Virat Kohli and Rohit Sharma, asks to work on technique
ब्रेट ली (2007) और पैट कमिंस (2024) - फोटो : ICC/Espn Cricinfo/ausmenCricket
'रोहित-विराट को लय हासिल करने की जरूरत'
उन्होंने कहा, 'वे चैम्पियन खिलाड़ी है क्योंकि वे मूल चीजों को दूसरे से बेहतर तरीके से करते है। उन्हें बस फिर से लय हासिल करने की जरूरत है।' ली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नयी गेंद से रोहित और कोहली के खिलाफ आक्रामक रूख अपनायेंगे ऐसे में इन दोनों को इससे निपटने का तरीका ढूंढना होगा। उन्होंने कहा, 'उन्हें अपनी तकनीक पर काम करना चाहिए, तरोताजा होना चाहिए, जितना हो सके क्रिकेट से दूर रहना चाहिए और फिर ऑस्ट्रेलिया पहुंच कर पूरा अभ्यास करना चाहिये। मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नई गेंद से रोहित के खिलाफ बेहद आक्रामक रवैया अपनायेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: After Ponting, Brett Lee took a jibe at Virat Kohli and Rohit Sharma, asks to work on technique
रोहित और विराट - फोटो : BCCI
रोहित और कोहली के रन
रोहित ने इस साल 11 टेस्ट में 29.40 की औसत से 588 रन बनाए हैं, जबकि कोहली ने छह टेस्ट में 22.72 की औसत से सिर्फ 250 रन बनाये हैं। ली ने हालांकि माना कि रोहित की बल्लेबाजों के प्रदर्शन में गिरावट का एक कारण तेजी से रन बनाने की कोशिश करना भी है। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कह सकता कि उनकी बल्लेबाजी में तकनीकी खराबी है या नहीं । मैं उन्हें पिछले एक दशक से देख रहा हूं। मेरा मानना है कि वह मौजूदा समय में सबसे अच्छा पुल शॉट खेलते है, शायद वह थोड़ा आक्रामक रूख अपना रहे हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed