फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: ये पक्षी याद रखता है अपनी चोट, 17 साल तक लेता है इंसानों से बदला, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

Wed, 13 Nov 2024 05:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 05:09 PM IST
सार

Ajab-Gajab: नए शोध के मुताबिक, कौआ बदले की भावना को 17 साल तक याद रखते हैं। इसके याद रखने की क्षमता इसकी अद्भुत काबलियत का नमूना है। कौवे अपनी बुद्धिमानी से हमेशा लोगों को चौंकाते हैं।

विज्ञापन
not naag nagin but crow take revenge till 17 years know the interesting fact in hindi
ये पक्षी याद रखता है अपनी चोट, 17 साल तक लेता है इंसानों से बदला - फोटो : Freepik

Ajab-Gajab: नाग और नागिन की बदला लेने की कई कहानियां पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। लोगों को कहते हैं कि नाग की मौत का बदला नागिन लेती हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा संभव नहीं है कि सांप किसी से बदला ले सकते हैं। हालांकि, दुनिया में एक ऐसा जीव है, जो अपनी चोट को नहीं भूलता है और बदला भी लेता है। जी हां, इस जीव का नाम कौआ है, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे समझदार पक्षियों में होती है। एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया कि कौआ एक दो साल नहीं, बल्कि 17 साल तक किसी इंसान और उसकी दी गई चोट को याद रख सकता है। 



नए शोध के मुताबिक, कौआ बदले की भावना को 17 साल तक याद रखते हैं। इसके याद रखने की क्षमता इसकी बुद्धिमानी का नमूना है। कौवे को बुद्धिमानी देखकर लोग हमेशा हैरान हो जाते हैं। कौवों से जुड़ी कई कहानियां पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ ने इस शोध की साल 2006 में शुरुआत की थी। 
 

not naag nagin but crow take revenge till 17 years know the interesting fact in hindi
ये पक्षी याद रखता है अपनी चोट, 17 साल तक लेता है इंसानों से बदला - फोटो : Freepik

सात कौवों को पकड़ा

पर्यावरण वैज्ञानिक प्रोफेसर जॉन मार्जलूफ ने इस शोध को शुरू किया था। उन्होंने इस शोध के लिए कुछ डरावने मुखौटे पहनकर सात कौवों को पकड़ा था। इसके बाद उनके पैर में छल्ले डालकर उन्हें छोड़ दिए गए, ताकि उनकी पहचान की जा सके। 

not naag nagin but crow take revenge till 17 years know the interesting fact in hindi
ये पक्षी याद रखता है अपनी चोट, 17 साल तक लेता है इंसानों से बदला - फोटो : Freepik

कौवों ने लिया बदला

प्रोफेसर और उनके सहयोगी बाद में उन्हीं मास्क को पहनकर यूनिवर्सिटी कैम्पस में स्थानीय कौवों को दाना डालते थे। प्रोफेसर जॉन ने एक घटना को याद करते हुए बताया कि उनके सामने आए 53 कौवों में से 47 ने उन्हें बुरी तरह परेशान किया था, जिनमें पकड़े गए सात कौए भी शामिल थे। 

New Study: नए शोध में डराने वाला दावा, मिल जाएंगे महाद्वीप, आग उगलेगा सूरज और खत्म हो जाएंगे इंसान

विज्ञापन
विज्ञापन
not naag nagin but crow take revenge till 17 years know the interesting fact in hindi
ये पक्षी याद रखता है अपनी चोट, 17 साल तक लेता है इंसानों से बदला - फोटो : Freepik

परेशान करने वाले कौवों की संख्या अधिक थी, जो शोधकर्ता को हैरत में डाल रहे थे। इससे यह जानकारी मिलती है कि पक्षी उन्हें खतरे में डालने वाले इंसानों को पहचान सकते हैं। इसके साथ ही इसकी जानकारी अपने साथियों को दे सकते हैं। अजीबोगरीब घटना तब हुई जब साल 2013 में इंसानों को परेशान करने वालों कौवों की संख्या बढ़ गई। फिर उसके बाद धीरे-धीरे कम होने लगी। 

Baba Vanga: बाबा वेंगा की डोनाल्ड ट्रंप के बारे में डरावनी भविष्यवाणी, अगर सच हुई तो अमेरिका की राजनीति में मच सकता है कोहराम

विज्ञापन
not naag nagin but crow take revenge till 17 years know the interesting fact in hindi
ये पक्षी याद रखता है अपनी चोट, 17 साल तक लेता है इंसानों से बदला - फोटो : Freepik

बेहद समझदार होते हैं कौवे

दुनिया में कई जगहों पर और कई बार कौवों के हमला करने की घटनाएं देखने को मिलती हैं। कौवे अपनी बुद्धि से हमेशा लोगों को हैरान करते हैं। यह सिर्फ खतरों को पहचानने और दुश्मनी रखने तक ही सीमित नहीं है। बीते शोध में संकेत मिलता है कि कौवों में औजार बनाने और गिनने की प्रतिभा होती है। शोध से सबसे हैरान करने वाली यह बात पता चलती है कि कि कौवे 17 साल तक बदले की भावना रखते हैं और खतरे को याद रख पहचान सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed