{"_id":"69bfee62c0cb2567490f324c","slug":"ind-vs-aus-australias-schedule-for-2026-27-released-border-gavaskar-trophy-against-india-in-january-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 2026-27 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का कार्यक्रम जारी, कब खेली जाएगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी? जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 2026-27 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का कार्यक्रम जारी, कब खेली जाएगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी? जानिए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 सीजन का लंबा कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें आठ महीनों में 14 वेन्यू पर 27 मैच खेले जाएंगे और समापन इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट से होगा। इस दौरान भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 14 हफ्तों में 10 टेस्ट जैसे चुनौतीपूर्ण मुकाबले शामिल हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को 2026-27 के लिए कार्यक्रम जारी किया है। आठ महीनों की लंबी अवधि के दौरान 14 वेन्यू पर 27 मैच खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मुकाबलों से होगी और इसका समापन अगले साल मार्च में एमएसीजी में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक 150वीं वर्षगांठ टेस्ट मैच के साथ होगा।
Trending Videos
जनवरी में खेली जाएगी प्रतिष्ठित 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी'
'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी' के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज, जिसे कई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों के लिए आखिरी बड़ी चुनौती माना जा रहा है, जनवरी के मध्य या अंत में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख खिलाड़ी जैसे पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन अब तक भारत में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं, इसलिए यह दौरा उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

चार महीनों में ऑस्ट्रेलियाई टीम खेलेगी 10 टेस्ट
भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कैलेंडर पुरुष और महिला टीमों के लिए सात महीनों तक फैला हुआ है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के लिए यह कार्यक्रम बेहद चुनौतीपूर्ण है। पुरुष टीम को दिसंबर की शुरुआत से लेकर मार्च के मध्य तक सिर्फ 14 हफ्तों में 10 टेस्ट मैच खेलने हैं, जो अब तक का सबसे कठिन और थकाऊ कार्यक्रम माना जा रहा है। अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ घर से बाहर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद, ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम अक्टूबर में साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज खेलेगी।
इस कार्यक्रम की एक बड़ी खासियत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार चार टेस्ट मैचों की सीरीज है। साल 1999 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड तीन से ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। पहला मैच 9-13 दिसंबर के बीच पर्थ में, जबकि अगला मैच एडिलेड में 17-21 दिसंबर के बीच आयोजित होगा। मेलबर्न 26-30 दिसंबर के बीच चौथे टेस्ट और सिडनी 4-8 जनवरी के बीच चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इस मैदान के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के चलते, टेस्ट शेड्यूल से गाबा को हटा दिया गया है। क्वींसलैंड, इसके बजाय, 22 से 26 अगस्त तक मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले, 13 से 17 अगस्त तक डार्विन में सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
इसके बाद, ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच मैच खेलेगी। जनवरी से मार्च 2027 तक चलने वाली यह सीरीज, मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में उनका आखिरी असाइनमेंट होगा, जिसमें पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के लिए बहुत कुछ दांव पर होगा।

सफेद गेंद प्रारूप का कार्यक्रम
व्हाइट बॉल फॉर्मेट में, ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम 13 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच इंग्लैंड की मेजबानी करेगी, जिसमें तीन वनडे मैच और उसके बाद पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। लिमिटेड-ओवर्स का यह चरण पर्थ में शुरू होगा और कैनबरा में समाप्त होगा, जिसमें मेलबर्न, सिडनी और ब्रिस्बेन सहित देश भर के विभिन्न स्थानों पर मैच खेले जाएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम अपने कैलेंडर का समापन 11 से 15 मार्च तक इंग्लैंड के खिलाफ एक शानदार डे-नाइट टेस्ट मैच के साथ करेगी, जो पहले टेस्ट मैच की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर खेला जाएगा। यह एकमात्र टेस्ट मैच 11 से 15 मार्च तक प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

महिला टीमों का कार्यक्रम
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम अक्तूबर में अपने ग्रीष्मकालीन सत्र की शुरुआत करेगी। ये टीम 9 से 22 अक्तूबर तक ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी करेगी। इस सीरीज के सभी वनडे मैच ब्रिस्बेन में डे-नाइट फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जबकि तीन टी20 मैच नॉर्थ सिडनी ओवल में फ्लडलाइट्स में आयोजित होंगे। ये वनडे मैच महिला वनडे चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे, जिससे महिला वनडे विश्व कप 2029 के लिए क्वालिफिकेशन और सीडिंग का निर्धारण होगा।
इसके बाद, सोफी मोलिनेक्स की अगुवाई वाली टीम अगले साल फरवरी में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं, फर्न्स 21 फरवरी से 7 मार्च 2027 के बीच 6 मैच खेलेंगी।